'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म से जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन और फिल्म निर्माता सुकुमार फिल्म की शूटिंग तय समय पर खत्म करने के लिए काफी तेजी से काम कर रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि फहद फाजिल की वजह से शूटिंग में देरी हो रही है। वहीं, अब निर्माताओं ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है।
Pushpa 2: एसपी भंवर सिंह शेखावत के रूप में वापस आए फहद फाजिल, जन्मदिन पर 'पुष्पा 2' से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता फहद फाजिल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक पोस्टर जार किया है, जिसे देख प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं। अभिनेता ने फिल्म के पहले भाग में एसपी भंवर सिंह शेखावत का किरदार निभाया था। अब वे 'पुष्पा 2' अपने इसी किरदार में वापस आ गए हैं। फर्स्ट लुक पोस्टर में अभिनेता काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के निर्माताओं ने एसपी भंवर सिंह शेखावत के रूप में उनका पहला लुक पोस्टर जारी किया। पोस्टर में फहाद को बंदूक थामे हुए एक दमदार अवतार में दिखाया गया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस, मैत्री मूवी मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'टीम पुष्पा 2 द रूल, शानदार अभिनेता फहद फाजिल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती है। भंवर सिंह शेखावत आईपीएस बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगे।'
View this post on Instagram
पोस्टर में एसपी भंवर सिंह शेखावत के लिए एक बदलाव दिखाया गया है, क्योंकि ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी पुलिस वर्दी को त्यागकर अल्लू अर्जुन के किरदार 'पुष्पा राज' की याद दिलाने वाले एक कठोर लुक को अपनाया है। एक हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे में सर्विस पिस्तौल लिए हुए उन्होंने लुंगी, बनियान और पुलिस जैकेट पहना हुआ है। बैकग्राउंड उन्हें लकड़हारों के एक समूह के बीच दिखाया गया है, जिसके पास लाल चंदन से भरा एक ट्रक है।
एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी, जबकि फहद फाजिल प्रतिपक्षी की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, सहायक भूमिकाएं सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश निभाते हुए नजर आएंगे। 'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है। फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। चर्चा है कि फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी है और दूसरी किस्त में पुष्पाराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'