सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी 'पुष्पा 2', 'कल्कि' से 'RRR' तक के रिकॉर्ड टूटे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 07 Dec 2024 07:17 AM IST
सार

Pushpa 2: 'पुष्पा 2 द रूल' के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़ें साझा किए हैं। पहले दिन फिल्म ने 294 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की और अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। 

विज्ञापन
pushpa 2 the rule holds biggest opening with 294 crore rupee worldwide beats rrr kgf baahubali jawan pathan
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने पहले दिन भारत ही नहीं, बल्कि अब दुनियाभर में छप्पड़फाड़ कमाई की। शुक्रवार शाम को फिल्म के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 'पुष्पा 2' की पहले दिन की कमाई के आंकड़ें साझा किए हैं। फिल्म की टीम के अनुसार, 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में पहले दिन 294 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 


Pushpa 2 The Rule Review: आरंभ से अंत तक सिर्फ पुष्पा ही पुष्पा, शेखावत की शेखी निकली, धमाके से निकली पुष्पा 3

Trending Videos
pushpa 2 the rule holds biggest opening with 294 crore rupee worldwide beats rrr kgf baahubali jawan pathan
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
'पुष्पा 2' की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा ऐसे समझें- 
पेड प्रिव्यू के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 175.65 करोड़ रुपये
विदेशों से कमाई 118.35 करोड़ रुपये
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 294 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
pushpa 2 the rule holds biggest opening with 294 crore rupee worldwide beats rrr kgf baahubali jawan pathan
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनी 'पुष्पा 2'
दुनियाभर में 294 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब 'पुष्पा 2' सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के पास था। 'आरआरआर' ने दुनियाभर में पहले दिन 223 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ 'पुष्पा 2' देश ही नहीं, दुनियाभर में भी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनी है। इसके साथ ही 'पुष्पा 2' ने पहले दिन निजाम क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रिकॉर्ड बनाया। 
Allu Arjun Family Tree: चिरंजीवी फूफा तो राम चरण हैं भाई, जानिए अल्लू अर्जुन के परिवार में और कितने सेलिब्रिटी

pushpa 2 the rule holds biggest opening with 294 crore rupee worldwide beats rrr kgf baahubali jawan pathan
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में

फिल्में  कमाई
पुष्पा 2 द रूल 294 करोड़ रुपये
आरआरआर 223 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी 191.5 करोड़ रुपये
केजीएफ 2 164 करोड़ रुपये
 जवान  131.5 करोड़ रुपये
बाहुबली 2 121 करोड़ रुपये

विज्ञापन
pushpa 2 the rule holds biggest opening with 294 crore rupee worldwide beats rrr kgf baahubali jawan pathan
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

हिंदी भाषा में भी 'पुष्पा 2' कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। 'पुष्पा 2' ने हिंदी भाषा में तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

फिल्में कलेक्शन
पुष्पा 2 द रूल 72 करोड़ रुपये
जवान  65.5 करोड़ रुपये
स्त्री 2  55.40 करोड़ रुपये
पठान 55 करोड़ रुपये 
एनिमल 54.75 करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed