सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Stampede: अल्लू अर्जुन की जमानत पर सुनवाई 3 जनवरी तक टली, जानें कैसे महीने भर तक बढ़ी 14 दिन की बेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Dec 2024 06:52 PM IST
सार

Pushpa 2 Stampede: हैदराबाद की नामपल्ली जिला अदालत ने सोमवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका पर सुनवाई 3 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
Pushpa 2 the rule Stampede Hyderabad District Court postponed Allu Arjun Bail Hearing Case to 3 January 2025
अल्लू अर्जुन - फोटो : ANI

हैदराबाद की नामपल्ली जिला अदालत ने सोमवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका पर सुनवाई 3 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। गिरफ्तारी के बाद जब अभिनेता को चंचलगुडा जेल से रिहा किया गया था तो उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन नियमित जमानत के लिए उन्हें निचली अदालत में जाने को कहा था।


Allu Arjun: महिला की मौत पर बवाल, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और फिर जमानत, सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला

Trending Videos
Pushpa 2 the rule Stampede Hyderabad District Court postponed Allu Arjun Bail Hearing Case to 3 January 2025
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

सुनवाई हुई स्थगित
पुष्पा: द रूल को लेकर चल रही जबर्दस्त चर्चा के बीच हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मचने के बाद अल्लू अर्जुन गंभीर संकट में फंस गए हैं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। इस घटना के सिलसिले में अभिनेता को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था और बाद में 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। आज (31 दिसंबर) नामपल्ली जिला न्यायालय में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन अब सुनवाई स्थगित कर दी गई है।


Allu Arjun: तीन दिन और बढ़ी अल्लू अर्जुन की जमानत, सोमवार तक टली सुनवाई; वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़े थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 the rule Stampede Hyderabad District Court postponed Allu Arjun Bail Hearing Case to 3 January 2025
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

वर्चुअली अदालत में पेश हुए थे अल्लू अर्जुन
कुछ दिन पहले अल्लू अर्जुन अपने अपनी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ दर्ज संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अदालत के समक्ष वर्चुअली पेश हुए थे। 27 दिसंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद अभिनेता को आगे की कार्यवाही के लिए अदालत के समक्ष पेश होना पड़ा।
Allu Arjun: कोर्ट में वर्चुअल पेशी के बाद, लौट आया अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का गाना ‘दमुंते पट्टुकोरा'

Pushpa 2 the rule Stampede Hyderabad District Court postponed Allu Arjun Bail Hearing Case to 3 January 2025
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

फिल्म के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़
यह घटना 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 : द रूल के प्रीमियर के दौरान हुई। अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर चेतावनी दिए जाने के बावजूद अल्लू अर्जुन ने सार्वजनिक रूप से उपस्थित होने और अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने का फैसला किया। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी भीड़ जमा हो गई थी। जब प्रशंसकों ने उन्हें देखा तो अफरा-तफरी मच गई और हंगामे के कारण रेवती नाम की 35 वर्षीय महिला की दुखद मौत हो गई। इससे उसका बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
Pushpa 2 Collection: चौथे रविवार भी रफ्तार में दौड़ी 'पुष्पा 2' की गाड़ी, 25वें दिन इतने करोड़ कमा बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
Pushpa 2 the rule Stampede Hyderabad District Court postponed Allu Arjun Bail Hearing Case to 3 January 2025
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

परिवार को दी आर्थिक सहायता
इस मामले ने राजनीतिक मोड़ भी लिया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी अभिनेता की आलोचना की थी और स्पेशल शोज के लिए अनुमति नहीं देने का फैसला किया गया था। इस बीच अल्लू अर्जुन के पिता और पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने घायल बच्चे और उसके पिता से मुलाकात की। अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2 के निर्माताओं ने मृतक के परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed