{"_id":"696d063f875d3b09a107b5b1","slug":"rahu-ketu-vs-happy-patel-khatarnak-jasoos-box-office-collection-2026-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या 'हैप्पी पटेल' से आगे निकली 'राहु केतु', जानें वीकएंड में किस फिल्म का चला बॉक्स ऑफिस पर जादू?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
क्या 'हैप्पी पटेल' से आगे निकली 'राहु केतु', जानें वीकएंड में किस फिल्म का चला बॉक्स ऑफिस पर जादू?
Sun, 18 Jan 2026 09:41 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 18 Jan 2026 09:41 PM IST
सार
Rahu Ketu VS Happy Patel- Khatarnak Jasoos: फिल्म 'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' की कमाई धीमी रफ्तार से जारी है। वीकएंड पर भी दोनों फिल्में कुछ खास नहीं कर पाई हैं। आइए जानते हैं फिल्मों का रविवार का कलेक्शन।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' चल रही हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही हैं। ओपनिंग डे के बाद वीकएंड पर 'राहु केतु' की कमाई में मामलू बढ़त दर्ज की गई है। वहीं 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के कलेक्शन में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। आइए जानते हैं रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
राहु केतु का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'राहु केतु' का कलेक्शन?
16 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'राहु केतु' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये से खाता खोला था। शनिवार को इस फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज रविवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.14 करोड़ रुपये हो गया है।

विवाद के बीच एआर रहमान के सपोर्ट में आए परेश रावल, वीडियो री-शेयर कर लिखी ये बात
हैप्पी पटेल फिल्म रिव्यू
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का कलेक्शन
यह फिल्म भी 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरूआत धीमी रही। इस फिल्म को वीकएंड का फायदा नहीं मिला। शनिवार को इसने 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को खबर लिखे जाने तक 1.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म ने 3.92 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है।

राहु केतु, हैप्पी पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन सी फिल्म निकली आगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'राहु केतु' का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस लिहाज से इसकी अब तक की कमाई औसत से नीचे है। वहीं 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का बजट भी 25 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस तरह से देखें तो 'राहु केतु' ने भले ही रविवार को कम कलेक्शन किया हो लेकिन टोटल कलेक्शन के मामले में इसी ने बाजी मारी है।

'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' की स्टारकास्ट
'राहु केतु' का निर्देशन विपुल विज ने किया है। इसमें पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा के अलावा शालिनी पांडे, पीयूष मिश्रा, मनु ऋषि चड्ढा, चंकी पांडे, अमित सियाल और सुमित गुलाटी हैं।
फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का निर्देशन वीर दास ने किया है। इसमें वीर दास, मिथिला पाल्कर, मोना सिंह, शारिब हाश्मी और आमिर खान जैसे कलाकार हैं।