फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान से लेकर कपिल शर्मा तक, बी प्राक से पहले बिश्नोई गैंग ने इन कलाकारों को दी धमकी

Sat, 17 Jan 2026 10:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 17 Jan 2026 10:30 AM IST
सार

Lawrence Bishnoi Threat: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बी प्राक को धमकी दी है। इससे पहले बिश्नोई गैंग ने कई कलाकारों को धमकी दी है। बिश्नोई गैंग ने ज्यादातर धमकी उन कलाकारों को दी है जो सलमान खान से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Salman Khan to Kapil Sharma Lawrence Bishnoi Gang gives threat to celebs before B Praak
कपिल शर्मा, सलमान खान, बी प्राक - फोटो : अमर उजाला
सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। धमकी के साथ सिंगर से 10 करोड़ रुपये भी मांगे गए हैं। धमकी में कहा गया है 'दस करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे...।' सिंगर बी प्राक को मिली धमकी सिंगर दिलनूर को भेजे गए ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए दी गई है। सिंगर बी प्राक बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई सेलेब्स को धमकी दी है। आइए जानते हैं वो कौन हैं?
Salman Khan to Kapil Sharma Lawrence Bishnoi Gang gives threat to celebs before B Praak
पालतू कुत्ते 'माय सुख' के साथ सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान
दिग्गज अभिनेता सलमान खान को बिश्नोई गैंग से लगातार धमकियां मिली हैं। उनके घर पर 14 अप्रैल 2024 को हमला भी हुआ था। इसकी वजह से उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। बताया जाता है कि सलमान खान ने कथित तौर पर काले हिरण का शिकार किया था जिसकी वजह से उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
Salman Khan to Kapil Sharma Lawrence Bishnoi Gang gives threat to celebs before B Praak
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को सात दिसंबर 2025 को बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी। धमकी में कहा गया था 'सलमान खान के साथ काम न करें।' पवन सिंह 'बिग बॉस' के फाइनल में बतौर मेहमान शामिल होने वाले थे, इससे पहले उन्हें धमकी मिली। धमकी के बाद भी पवन सिंह शो में शामिल हुए थे।

यह खबर भी पढ़े: B Praak: कौन हैं बी प्राक, जिन्हें बिश्नोई गैंग से मिली है धमकी? 'तेरी मिट्टी' सहित इन गानों के लिए हैं मशहूर
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan to Kapil Sharma Lawrence Bishnoi Gang gives threat to celebs before B Praak
कपिल शर्मा - फोटो : IMDb
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा को अगस्त 2025 में बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी। पहले कनाडा में मौजूद उनके कैफे पर हमला हुआ। इसके बाद उनको गैंग से धमकी मिली है। बताया गया कि कॉमेडियन ने सलमान को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 2 में बुलाया था। इसलिए उन्हें धमकी मिली थी। धमकी का ऑडियो सामने आया था, जिसमें कहा गया था 'जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा।'

 
विज्ञापन
Salman Khan to Kapil Sharma Lawrence Bishnoi Gang gives threat to celebs before B Praak
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
राजपाल यादव
14 दिसंबर 2024 को राजपाल यादव को एक ई-मेल मिला था जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। राजपाल यादव ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। अंबोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सदाशिव निकम ने बताया 'मेल भेजने वाले ने बिश्नोई गिरोह का सदस्य होने का दावा किया है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed