फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर बजता ही जा रहा है 'रेड 2' का डंका, दूसरे मंगलवार को की बेहतर कमाई

Tue, 13 May 2025 10:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 13 May 2025 10:53 PM IST
सार

Raid 2 Box Office Collection Day 13: 'रेड 2' ने दूसरे मंगलवार को अपनी शानदार कमाई जारी रखी है। फिल्म पहले ही हफ्ते के बाद 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। आइए जानते हैं फिल्म की 13वें दिन की कमाई।

विज्ञापन
Raid 2 Box Office Collection Day 13 ajay devgn film earning on second tuesday
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब

इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हैं लेकिन इनमें 'रेड 2' सबसे अच्छी कमाई कर रही है। सिनेमाघरों में 'केसरी चैप्टर 2', 'द भूतनी', 'जाट', 'हिट' और 'रेट्रो' लगी है। इन फिल्मों के बीच में 'रेड 2' ने अपनी जगह बनाए रखी है। फिल्म 'रेड 2' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने 13 वें दिन और अब तक कुल कितना कलेक्शन किया है।

Raid 2 Box Office Collection Day 13 ajay devgn film earning on second tuesday
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब

100 करोड़ के क्लब में शामिल
सिनेमाघरों में रिलीज होते ही पहले दिन 'रेड 2' ने अच्छा कारोबार किया। फिल्म की पहले दिन की कमाई अच्छी रही थी। फिल्म ने पहले दिन यानी 1 मई को 19.25 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 95.75 करोड़ की कमाई की। इसके दूसरे दिन यानी 9 मई को 5 करोड़ के कलेक्शन के बाद फिल्म 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन गई। 
Sitaare Zameen Par Trailer: टिंगू बास्केट बॉल कोच बने आमिर, 10 तूफानी बच्चों के साथ मस्ती-मजाक में देंगे संदेश

Raid 2 Box Office Collection Day 13 ajay devgn film earning on second tuesday
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब

13वें दिन की कुल कमाई
आज 13वें दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 3.76 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसे अच्छा कलेक्शन माना जा रहा है। फिल्म ने अब तक कुल 129.36 करोड़ रुपयों की कमाई की है। फिल्मों के बारे में जानकारी रखने वाले अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का कारोबार कर लेगी। फिल्म पहले ही हफ्ते में हिट हो गई थी।
Operation Sindoor: विक्की कौशल और वरुण धवन ने की सेना की तारीफ, करण कुंद्रा ने कहा यह पीएम का सबसे बड़ा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
Raid 2 Box Office Collection Day 13 ajay devgn film earning on second tuesday
फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

द भूतनी से नहीं हुआ टकराव
जानकार अंदाजा लगा रहे थे कि 'रेड 2' संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। द भूतनी को दर्शकों ने काफी पहले नकार दिया। 'द भूतनी' ने अब तक कुल 4.76 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। वहीं 'रेड 2' ने अब तक 129.36 करोड़ रुपये कमाए हैं। अभी फिल्म की कमाई जारी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Raid 2 Box Office Collection Day 13 ajay devgn film earning on second tuesday
फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : साभार-@imdb.com/

'रेड 2' के बारे में
फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन ने अहम किरदार निभाया है। उनके साथ फिल्म में वाणी कपूर हैं। फिल्म में रितेश देशमुख ने विलेन का किरदार अदा किया है। तमन्ना भाटिया ने इसमें आइटम नंबर किया है। फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed