फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor: राज कपूर की याद में धर्मेंद्र ने लिखा विशेष नोट, रेखा हुईं भावुक; कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Dec 2024 11:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 14 Dec 2024 11:04 PM IST
सार

Raj Kapoor: राज कपूर की 100वीं जयंती पर बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। धर्मेंद्र, अनिल कपूर और रेखा ने शोमैन और उनके काम को याद किया।

विज्ञापन
Raj kapoors 100th birthday dharmendra rekha anil kapoor and other celebs pay tribute to showman
राज कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @aapkadharam और @anilskapoor
शुक्रवार को भारतीय सिनेमा के महानतम शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न मनाया गया। एक भव्य समारोह में बॉलीवुड के सितारों और कपूर परिवार ने उनकी फिल्मों और अतुलनीय योगदान का जश्न मनाया। इस मौके पर धर्मेंद्र, अनिल कपूर और रेखा जैसे सितारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


 
Raj kapoors 100th birthday dharmendra rekha anil kapoor and other celebs pay tribute to showman
धर्मेंद्र और राजकपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @aapkadharam
धर्मेंद्र ने किया राज कपूर को याद
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर राज कपूर के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों को गले मिलते हुए देखा जा सकता है। धर्मेंद्र ने राज कपूर को याद करते हुए लिखा, "प्यारे राज साहब, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमें आपकी याद आती है! आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।" धर्मेंद्र ने राज कपूर के साथ फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में काम किया था।
Pushpa 2 Collection Day 10: 800 करोड़ी बनी 'पुष्पा 2', हिंदी में 'जवान'-'स्त्री 2' को पछाड़ने के लिए बढ़ाए कदम

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)




 
Raj kapoors 100th birthday dharmendra rekha anil kapoor and other celebs pay tribute to showman
राज कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
अनिल कपूर ने दी श्रद्धांजलि
अनिल कपूर ने भी राज कपूर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि राज कपूर के काम ने उन्हें कैसे प्रेरित किया है। अनिल कपूर ने लिखा, "14 दिसंबर, राज अंकल का जन्मदिन, हमेशा से ही खास रहा है। इस दिन का हमेशा से इंतजार रहता था। 14 दिसंबर का यह दिन न केवल मेरे और हमारे परिवार के लिए बल्कि पूरे भारतीय फिल्म जगत के लिए जश्न मनाने का एक खास दिन है। राज अंकल के काम ने मुझे बहुत प्रेरित किया। उनकी आभा, कलात्मकता और दूरदर्शिता तब भी बेजोड़ थी और अब भी बेजोड़ है। उनके 100वें जन्मदिन पर, मैं उनकी सदाबहार फिल्मों, आरके स्टूडियो के पलों, उनके निवास देवनार में बिताए पलों और उनके द्वारा बनाई गई अविश्वसनीय विरासत को याद करता हूं। 'ग्रेटेस्ट शोमैन' राज कपूर को 100वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका जादू मुझे हमेशा विस्मित करेगा।" 

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kapoors 100th birthday dharmendra rekha anil kapoor and other celebs pay tribute to showman
आलिया भट्ट और रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
रेखा हुईं भावुक
शुक्रवार को मुंबई में राज कपूर फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में अभिनेत्री रेखा शामिल हुईं। कार्यक्रम में रेखा राज कपूर को याद करते हुए भावुक हो गईं। जैसे ही वह रेड कार्पेट पर उतरीं, उन्हें राज कपूर की फिल्मों के पोस्टर देखकर थोड़ी पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने राज कपूर के फ्रेम को प्यार से देखा और सिर झुकाया।

 
विज्ञापन
Raj kapoors 100th birthday dharmendra rekha anil kapoor and other celebs pay tribute to showman
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सायरा बानो ने राज कपूर को दी श्रद्धांजली
अभिनेत्री सायरा बानो ने भी राज कपूर को याद करते हुए दिलीप कुमार के साथ उनके मधुर और गहरे संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखते हुए साझा किया कि लोग उन्हें प्रोफेशनल तौर पर एक दूसरे का प्रतिद्वंदी मानते थे, लेकिन वह एक ही शहर पेशावर से थे। वह दोनों के दूसरे के साथ एक विशेष रिश्ता साझा करते थे। अभिनेत्री ने दोनों के बीच के हंसी-खुशी के पलों और आखिरी मुलाकात को भी याद किया।

View this post on Instagram

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed