फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangey Khan Death: राजस्थानी सूफी लोकगायक मांगे खान का निधन, 49 वर्ष की आयु में कहा अलविदा

Thu, 12 Sep 2024 10:22 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 12 Sep 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
Rajasthani Sufi folk group Barmer Boys main singer Mangey Khan passes away at 49
मांगे खान - फोटो : इंस्टाग्राम @amarrassrecords
मशहूर राजस्थानी सूफी लोक गायक मांगे खान ने 49 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मांगे खान  राजस्थानी सूफी लोक समूह ‘बाड़मेर बॉयज’ के  प्रमुख गायक और हारमोनियम वादक थे। हाल ही में उनके दिल की सर्जरी भी हुई थी। दिवंगत गायक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए हैं। मांगे खान ‘बाड़मेर बॉयज’ का हिस्सा रहते हुए यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया में ग्रुप के साथ 20 देशों में लगभग 200 संगीत कार्यक्रम किए।


 
Rajasthani Sufi folk group Barmer Boys main singer Mangey Khan passes away at 49
मांगे खान - फोटो : इंस्टाग्राम @amarrassrecords
अमरस रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘बहुत दुख और दर्द भरे दिल के साथ, हम अमरस रिकॉर्ड्स के बैंड, ‘बाड़मेर बॉयज’ के प्रमुख गायक मांगे खान के अचानक निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं।’
Varun Aradya: कन्नड़ अभिनेता वरुण अराड्या पर पूर्व प्रेमिका ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, दर्ज कराई प्राथमिकी

 
Rajasthani Sufi folk group Barmer Boys main singer Mangey Khan passes away at 49
मांगे खान - फोटो : इंस्टाग्राम @amarrassrecords
मांगे खान राजस्थान के बाड़मेर के रामसर गांव से  वंशानुगत संगीतकारों के समूह मांगणियारों से ताल्लुक रखते थे। वह अपने समुदाय के अन्य लोगों के साथ स्थानीय पारंपरिक आयोजनों जैसे शादियों और बच्चों के जन्म पर अपने जजमानों के लिए गाते थे। उनके प्रदर्शनों की सूची में कबीर और मीरा के भजन और सूफी कलाम शामिल हैं। साल 2011 में अमरस डेजर्ट म्यूजिक फेस्टिवल में बाड़मेर बॉयज ने अपनी शुरुआत की, जिसे अमरस रिकॉर्ड्स लेबल के तहत बनाया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthani Sufi folk group Barmer Boys main singer Mangey Khan passes away at 49
मांगे खान - फोटो : इंस्टाग्राम @amarrassrecords
अमरस रिकॉर्ड्स के संस्थापक आशुतोष शर्मा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘मंगा (मंगे खान)। 1975-2024। कुछ भी लिखने के लिए अभी भी सदमे में हूं।’

 
विज्ञापन
Rajasthani Sufi folk group Barmer Boys main singer Mangey Khan passes away at 49
मांगे खान - फोटो : इंस्टाग्राम @amarrassrecords
मांगे खान और उनके समूह ने ‘एट होम’ और ‘केसरिया बाम’ जैसे एल्बम रिकॉर्ड किए हैं। बता दें कि ‘बाड़मेर बॉयज’ ने वैश्विक समारोहों जैसे  टोडो मुंडो (2018), रोस्किल्डे (2014), वासेरमुसिक (2015, 2017), विन्निपेग फोक फेस्टिवल (2015), डिस्टॉर्शन (2015), जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक (2015, 2017), म्यूजिक मीटिंग (2015), फीतो ए मैन (2015), क्लॉकेनफ्लैप हांगकांग (2015) में प्रदर्शन किया है। मांगे खान के जाने से उनके समूह और जानने वाले स्तब्ध हैं। उन्होंने मांगे खान के प्रति अपनी श्रद्धांजलि दी है।
बॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को छुपाना चाहती हैं सना? लाइमलाइट से रखती हैं दूर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed