सुपरस्टार रजनीकांत की 'वेट्टैयन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए सुपरस्टार ने निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ हाथ मिलाया है। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने 'वेट्टैयन' का पहला गाना 'मनासिलायो' जारी किया था, जिसके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। वहीं, आज ही निर्माताओं ने फिल्म के ऑडियो लॉन्च के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अब फिल्म के किरदारों की झलक दिखाने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
Vettaiyan: 'वेट्टैयन' के किरदारों से रूबरू कराने का सिलसिला शुरू, रितिका सिंह और दुशारा विजयन की पहली झलक जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म से रजनीकांत की झलक पहले ही जारी हो चुकी है। वहीं, अब निर्माताओं ने 'वेट्टैयन' से अभिनेत्री रितिका सिंह और अभिनेत्री दुशारा विजयन के किरदार के पोस्टर का खुलासा करके फिल्म के प्रचार की शुरुआत कर दी है। फिल्म के निर्माता लाइका प्रोडक्शंस ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर 'वेट्टैयन' से दो किरदारों के पोस्टर जारी किए, जिसमें रितिका सिंह और दुशारा विजयन नजर आ रही हैं।
Get ready for some high-octane action! 🔥 Introducing @ritika_offl as ROOPA in VETTAIYAN 🕶️ Witness her strength and power-packed performance on the screen. 💥#Vettaiyan 🕶️ Releasing on 10th October in Tamil, Telugu, Hindi & Kannada!@rajinikanth @SrBachchan @tjgnan… pic.twitter.com/bAGH00a4Fe
पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने उनके लुक और फिल्म में उनके नाम का भी खुलासा किया। रितिका सिंह के पोस्टर के जरिए बताया गया कि अभिनेत्री रजनीकांत अभिनीत फिल्म में 'रूपा' नाम की एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। दूसरी ओर दुशारा विजयन इस फिल्म में एक बहादुर और बोल्ड स्कूल शिक्षिका 'सरन्या' की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। वीडियो जारी कर निर्माताओं ने दोनों किरदारों की झलकियां भी दिखाईं।
Brave & Bold! 🔥 Introducing @officialdushara as Saranya in VETTAIYAN 🕶️ Prepare to witness her grit. 💥 #Vettaiyan 🕶️ Releasing on 10th October in Tamil, Telugu, Hindi & Kannada!@rajinikanth @SrBachchan @tjgnan @anirudhofficial @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran… pic.twitter.com/KV6ADT5Mwt
निर्माताओं ने रितिका सिंह के किरदार को एक खास मेकिंग वीडियो के साथ पेश करते हुए लिखा, 'कुछ जबर्दस्त एक्शन के लिए तैयार हो जाइए। वेट्टैयन में रितिका को रूपा के रूप में पेश कर रहे हैं। स्क्रीन पर उनकी ताकत और पावर-पैक प्रदर्शन को देखें।' बाद में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वेट्टैयन के सेट से दुशारा विजयन के कुछ पल शामिल हैं। वीडियो साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'बहादुर और बोल्ड। वेट्टैयन में दुशारा विजयन को 'सरन्या' के रूप में पेश कर रहे हैं। उनकी हिम्मत को देखने के लिए तैयार हो जाइए।'
इससे पहले वेट्टैयन के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर लंबे समय से प्रतीक्षित ऑडियो और प्रीव्यू लॉन्च इवेंट की तारीख और स्थान की घोषणा की। यह भव्य कार्यक्रम 20 सितंबर, 2024 को शाम छह बजे से चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। रजनीकांत और अन्य कलाकारों और क्रू सदस्यों के साथ कुछ चुनिंदा मेहमानों के भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के लाइव परफॉर्म करने की उम्मीद है।
Mark your calendars! 🗓️ The VETTAIYAN 🕶️ Audio & Prevue event is happening on Sept 20 at 📍 Nehru Stadium, 6 PM onwards. Get set for a star-studded evening! 🤩#Vettaiyan 🕶️ Releasing on 10th October in Tamil, Telugu, Hindi & Kannada!@rajinikanth @SrBachchan @tjgnan… pic.twitter.com/42S3LQdNed
— Lyca Productions (@LycaProductions) September 16, 2024