सब्सक्राइब करें

Mr & Mrs Mahi: इस दिन धूम मचाने को तैयार 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर, नए पोस्टर में तारीख से उठा पर्दा

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 11 May 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
rajkummar rao janhvi kapoor Mr and Mrs Mahi trailer to release on 11 may 2024 tomorrow film new poster out
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। निर्माता नए पोस्टर साझा करके प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर्स में जान्हवी और राजकुमार के किरदार की कुछ झलकियां देखने को मिली थीं। वहीं अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

Trending Videos
rajkummar rao janhvi kapoor Mr and Mrs Mahi trailer to release on 11 may 2024 tomorrow film new poster out
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के निर्माता 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर रिलीज करने की योजना बना चुके हैं। वे कल यानी 11 मई को फिल्म का ट्रेलर जारी करने के लिए तैयार हैं। ट्रेलर की रिलीज से पहले आज करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने एक नए पोस्टर के साथ इसकी घोषणा की। फिल्म के नए पोस्टर में एक बार फिर जान्हवी और राजकुमार की नई झलक देखने को मिली। पोस्टर में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अपनी क्रिकेट टीम पहने हुए और एक-दूसरे के करीब बैठे नजर आ रहे हैं। जब वे एक-दूसरे को देख रहे थे तो उनके चेहरे पर सबसे प्यारी मुस्कान थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


Orry: बड़ा पाव को भारतीय बर्गर समझ बैठे थे ओरी, बोले- इसे खाने के बाद दो दिन तक वॉशरूम में ही रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkummar rao janhvi kapoor Mr and Mrs Mahi trailer to release on 11 may 2024 tomorrow film new poster out
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

पोस्टर में लिखा है, 'किसी के सपनों को उड़ान मिलती है और किसी के सपनों को एक दूसरे का साथ। प्यार और सपनों पर बनी इस अपूर्ण रूप से परिपूर्ण साझेदारी को देखें। मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर कल मैदान में आएगा। फिल्म सिनेमाघरों में 31 मई, 2024 को रिलीज होगी।' पोस्टर की टैगलाइन में कहा गया है, 'ए गूगल ऑफ ए लव स्टोरी। ट्रेलर विशेष रूप से दोपहर 2:40 बजे स्टार स्पोर्ट पर रिलीज किया जाएगा, इसके बाद दोपहर 3:40 बजे यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।'
GOAT: 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की शूटिंग के लिए यूएसए रवाना हुए विजय, फिल्माएंगे ये बेहतरीन दृश्य

rajkummar rao janhvi kapoor Mr and Mrs Mahi trailer to release on 11 may 2024 tomorrow film new poster out
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

'मिस्टर एंड मिसेज माही' में महिमा का किरदार की भूमिका निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है, जिन्होंने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिसमें जान्हवी मुख्य भूमिका में थीं। इससे पहले फिल्म में महिमा की भूमिका निभाने वाली जान्हवी कपूर ने खुलासा किया था कि एक क्रिकेटर के तौर-तरीकों को अपनाने के लिए उन्हें छह महीने की कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा।

विज्ञापन
rajkummar rao janhvi kapoor Mr and Mrs Mahi trailer to release on 11 may 2024 tomorrow film new poster out
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है, जिन्होंने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिसमें जान्हवी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को करण जौहर, जी स्टूडियोज, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता का समर्थन मिला है। धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत की गई है। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Salman Khan: गोलीबारी मामले में सलमान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने जताई चिंता, कहा- 'मैं कभी नहीं चाहूंगी...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed