Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Rajkummar Rao talks about Shah Rukh khan advise on buying home says he said buy home little beyond your mean
{"_id":"663c65020444632773013007","slug":"rajkummar-rao-talks-about-shah-rukh-khan-advise-on-buying-home-says-he-said-buy-home-little-beyond-your-mean-2024-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao: घर खरीदते हुए किंग खान याद आए राजकुमार को, बोले- उन्होंने कहा था घर औकात से थोड़ा ज्यादा...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajkummar Rao: घर खरीदते हुए किंग खान याद आए राजकुमार को, बोले- उन्होंने कहा था घर औकात से थोड़ा ज्यादा...
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों में अभी से ही उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव अपनी फिल्म के अलावा शाहरुख खान द्वारा दिए गए एक सलाह के बारे में भी खुलासा करते दिखाई दिए।
2 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव ने हाल ही में एक घर खरीदा है। यह घर काफी बड़ा और आलिशान है। इस घर को राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ मिलकर खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस की कीमत 44 करोड़ रुपये है।
3 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव अपने इंटरव्यू के दौरान कहते हैं, 'एक बार शाहरुख सर ने मुझ से कहा था कि बेटा घर तो अपने औकात से थोड़ा ज्यादा का लेना। तुम जब हैसियत से ज्यादा का घर खरीद लेते हो तब उसके लिए उतनी मेहनत भी करते हो'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'शाहरुख सर की इस सलाह को मैंने याद रखा हुआ है। उन्होंने मुझे जब यह सलाह दिया था तब उन्होंने मुझे समझाया था कि तुम जब मेहनत करते हो तब भगवान भी तुम्हारी मदद करते हैं। मुझे उनकी यह बात काफी पसंद आई थी'।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव और उनकी पत्नी ने मिलकर अपने नए घर को काफी प्यार से सजाया है। राजकुमार राव कहते हैं, 'मेरा हमेशा से सपना था कि इस शहर में मेरा भी एक घर हो और वह सपना अब जाकर पूरा हुआ है'। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार का घर एक आलीशान घर है, जो कथित तौर पर 3456 वर्ग फुट में फैला है। इस घर की पूर्व मालकिन जान्हवी कपूर थीं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।