फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VVKWWV: इस दिन आएगा 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का पहला गाना, रोमांस का तड़का लगाएंगे राजकुमार-तृप्ति

Tue, 17 Sep 2024 09:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 17 Sep 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
rajkummar rao triptii dimri Vicky Vidya Ka Woh Wala Video first song tum jo mile ho to release on 19 september
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जो पारिवारिक ड्रामा, 90 के दशक की यादों, हास्य और रहस्य से भरा हुआ था। वहीं, अब फिल्म के निर्माता इसका पहला गाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं। अब राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने मजेदार अंदाज में पहले गाने की रिलीज की तारीख से पर्दा था दिया है।

rajkummar rao triptii dimri Vicky Vidya Ka Woh Wala Video first song tum jo mile ho to release on 19 september
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' अपने पहले गाने 'तुम जो मिले हो' की धुन से पहले ही प्रशंसकों को उत्साहित कर रहा है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने गाने का टीजर जारी किया, जिसमें दिखाया गया है कि उनके बीच कैसे रोमांस की शुरुआत हुई। वीडियो में दोनों रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों मिलते हैं और टकराते ही एक-दूसरे की आंखों में खो जाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म के पहले गाने का अंश सुनाई दे रहा है।
 
rajkummar rao triptii dimri Vicky Vidya Ka Woh Wala Video first song tum jo mile ho to release on 19 september
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

इस रोमांटिक ट्रैक का शीर्षक 'तुम जो मिले हो' है, जो 19 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। वीडियो में लिखा था कि अब और इंतजार नहीं होगा, बल्कि रोमांस होगा। वीडियो साझा करते हुए राजकुमार और तृप्ति ने कैप्शन में लिखा, 'ऐसा दिखता है 'वो वाला रोमांस।' 'तुम जो मिले हो' गाना 19 सितंबर को रिलीज हो रहा है। 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में देखें 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'।'

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkummar rao triptii dimri Vicky Vidya Ka Woh Wala Video first song tum jo mile ho to release on 19 september
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

इससे पहले ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म पर यह आरोप लगे थे कि इसकी कहानी हॉलीवुड फिल्म से कॉपी की गई है। हालांकि, इस पर फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने प्रतिक्रिया दी थी। राज ने फिल्म की कहानी 'सेक्स टेप' से कॉपी होने के दावे को खारिज कर दिया था और कहा था कि उनकी फिल्म का हॉलीवुड फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा था कि राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत उनकी आगामी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का कैमरून डियाज की सेक्स टेप से कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म निर्माता ने यह भी कहा कि उन्होंने जेसन सेगल और कैमरून डियाज की 2014 की फिल्म भी नहीं देखी है।

विज्ञापन
rajkummar rao triptii dimri Vicky Vidya Ka Woh Wala Video first song tum jo mile ho to release on 19 september
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 1990 के दशक की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को शुद्ध मसाला एंटरटेनर के रूप में बताया जा है। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और निर्देशित किया है और संगीत सचिन और जिगर ने दिया है। यह पारिवारिक ड्रामा 11 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed