फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Buckingham Murders Box Office Collection: 'द बकिंघम मर्डर्स' की कमाई में बड़ी गिरावट, जानें कुल कलेक्शन

Tue, 17 Sep 2024 09:41 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 09:41 PM IST
सार

करीना कपूर खान की नई फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को सिनेमाघरों में आए आज पांचवा दिन है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे आलोचकों की ओर से सराहना मिली है। हालांकि, इसे टिकट खिड़की पर संघर्ष करना पड़ रहा है। फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों की कमी से जूझ रही है। फिल्म के पांचवे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
 
विज्ञापन
The Buckingham Murders Box Office Collection Day 5 know Kareena kapoor film total earning
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द बकिंघम मर्डर्स' ने पहले दिन केवल 1.15 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 1.95 करोड़ रुपये कमाए थे। 'द बकिंघम मर्डर्स' को तीसरे दिन रविवार होने का मामूली सा फायदा मिला और इसने 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।

The Buckingham Murders Box Office Collection Day 5 know Kareena kapoor film total earning
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चौथे दिन 'द बकिंघम मर्डर्स' को मंडे टेस्ट से गुजरना था, जिसमें ये बुरी तरह से फेल हुई थी। फिल्म की कमाई एक करोड़ से भी नीचे आ गई। फिल्म ने चौथे दिन केवल 0.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो बेहद कम था। सोमवार को फिल्म की कमाई में 62.79 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Buckingham Murders Box Office Collection Day 5 know Kareena kapoor film total earning
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज 'द बकिंघम मर्डर्स' का बॉक्स ऑफिस पर पांचवा दिन है। फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए है, जिसके मुताबिक, आज फिल्म ने 0.31 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, अभी पूरे आंकड़ों का आना बाकी है। फिल्म की अभी तक की कुल कमाई की बात करे तो इसने 6.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Border 2: इस दिन से शुरू होगी 'बॉर्डर 2' की शूटिंग! शेड्यूल में सनी देओल के साथ दिखेंगे वरुण धवन-दिलजीत दोसांझ

विज्ञापन
The Buckingham Murders Box Office Collection Day 5 know Kareena kapoor film total earning
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द बकिंघम मर्डर्स' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है, जो इससे पहले अलीगढ़, शाहिद, सिटीलाइट्स और सिमरन समेत कई फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने वेब सीरीज स्कूप और स्कैम 1992 को भी डायरेक्ट किया है। 'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसमें करीना कपूर खान के साथ-साथ रणवीर बरार, एश टंडन, प्रभलीन संधू और कीथ एलन समेत कई कलाकारों ने काम किया है।

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने साइन की बिग बजट पैन इंडिया फिल्म! मनाया इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने का जश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed