तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के निर्माताओं ने पहले तृप्ति और राजकुमार के साथ एक टीजर वीडियो जारी कर प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाया था। वहीं अब निर्माता फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर! सामने आएगा 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का ट्रेलर 12 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर का अनावरण मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अभिनेताओं और फिल्म की पूरी टीम की उपस्थिति में किया जाएगा। वहीं ट्रेलर को लेकर प्रशंसकों के बीच भी उत्साह है। हालांकि, ट्रेलर रिलीज की तारीख पर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
इससे पहले फिल्म के सेट से तृप्ति डिमरी का डांस नंबर का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। कल भी यह फिल्म सुर्खियों में थी, क्योंकि फिल्म से तृप्ति के डांस नंबर का एक वीडियो वायरल हुआ था। सेट से एक छोटा सा बिहाइंड द सीन क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं। वीडियो ने निश्चित रूप से प्रशंसकों के बीच फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है। इस वीडियो में तृप्ति धमाकेदार मूव्स दिखाती नजर आई थीं।
#TriptiiDimri dance video from the set of #VickyVidyaKaWohWalaVideo pic.twitter.com/dPiIwCHovp
यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। यह पहली बार है, जब राजकुमार राव अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ किसी फिल्म में काम करेंगे। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और निर्देशित किया है और संगीत सचिन और जिगर ने दिया है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
तृप्ति डिमरी को आखिरी कर 'बैड न्यूज' में देखा गया था, जिसमें विक्की कौशल और एमी विर्क भी मुख्य भूमिकाओं में थे। दूसरी ओर, राजकुमार राव को आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ 'स्त्री 2' में देखा गया था। वहीं अब वे दोनों अपनी आगामी फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।