फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakul Preet Singh Birthday: साउथ फिल्म से डेब्यू कर बॉलीवुड में छाईं रकुल, अभिनय के साथ खेल में भी हैं माहिर

Thu, 10 Oct 2024 08:24 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 10 Oct 2024 08:24 AM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh Birthday know unknown facts about actress career struggles bollywood south films net worth
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह रकुल प्रीत सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। रकुल का जन्म 10 अक्तूबर 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। रकुल ने हमेशा से ही अभिनेत्री बनने का सपना देखा था। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने से पहले ही 18 वर्ष की आयु में मॉडल के रूप में अपना सफर शुरू कर दिया था। इसके अलावा रकुल राष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ भी खेल चुकी है।

Rakul Preet Singh Birthday know unknown facts about actress career struggles bollywood south films net worth
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

रकुल ने छोटी उम्र मे ही अपने करियर की शुरुआत की थी। 18 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग शुरू करने के बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 में एक कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से की। रकुल ने इसके बाद फिल्म से ब्रेक लेकर अपनी पढ़ाई पूरी करने का फैसला किया। 2011 में रकुल ने अपनी पढ़ाई पूरी कर एक बार फिर फिल्मों में कदम रखा और रकुल का वह कदम काफी रोमांचक रहा। अभिनेत्री को तेलुगू फिल्म में काम करने का मौका मिल गया। उन्हें 2012 के तमिल फिल्म 'ठदाईयारा थाक्का' में सहायक किरदार निभाने का मौका मिला। 2013 में उन्हें तमिल फिल्म 'पुथगम' और तेलुगू फिल्म 'वेंकटद्री एक्सप्रेस' में लिया गया और दोनों ही फिल्में कमाई करने में सफल रहीं। इसी के साथ उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 61वां फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। 

Rakul Preet Singh Birthday know unknown facts about actress career struggles bollywood south films net worth
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

रकुल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था की बचपन से उनका सपना हिंदी फिल्मों में ही करियर बनाना था। उनका साउथ में काम करना एक खूबसूरत इत्तेफाक है। साउथ सिनेमा में अपना परचम लहराने के बाद रकुल ने 2014 में फिल्म 'यारियां' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद रकुल ने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई। रकुल बॉलीवुड की 'दे दे प्यार दे', 'अटैक' , 'थैंक गॉड', कटपुतली', 'अय्यारी' जैसी अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh Birthday know unknown facts about actress career struggles bollywood south films net worth
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

रकुल प्रीत की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने हाल ही में जैकी भगनानी के साथ लव मैरिज की है। रकुल और जैकी भगनानी के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत लॉकडाउन के दौरान हुई थी। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी थे और लॉकडाउन के दौरान उनकी दोस्ती बढी। रकुल और जैकी ने अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर 2021 में एक पोस्ट के जरिए आधिकारिक किया। कपल अपने रिलेशनशिप के दौरान अक्सर इवेंट में साथ नजर आते थे। कपल ने 21 फरवरी 2024 को गोवा मे शादी की थी।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Birthday know unknown facts about actress career struggles bollywood south films net worth
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

वहीं बात करें रकुल प्रीत की आने वाली फिल्मों के बारे में तो फिलहाल रकुल अजय देवगन के साथ अपनी हिट हिंदी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म 2025 की गर्मियों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस रकुल प्रीत सिंह को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed