फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer: राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ में चुपचाप जोड़ा गया ये गाना, जानें रिलीज से पहले क्यों हटाया था?

Sun, 12 Jan 2025 09:41 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 12 Jan 2025 09:41 AM IST
सार

Game Changer: ‘गेम चेंजर’ के रिलीज से पहले हटाया गया सॉन्ग जान ‘जाना हैरान सा’ को चुपचाप जोड़ दिया गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह 14 जनवरी को जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
Ram charan movie Game changer song naanaa hyraanaa added on second day of release
गेम चेंजर - फोटो : एक्स @GameChangerOffl
रिलीज से पहले राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का गाना तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए हटा लिया गया था। ‘गेम चेंजर’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर  ‘जाना हैरान सा’ के हटाए जाने की जानकारी साझा की गई थी। फिल्म से सॉन्ग हटाए जाने के बाद फैंस में काफी निराशा थी, लेकिन अब इसे चुपचाप दूसरे दिन जोड़ दिया गया। 


 
Ram charan movie Game changer song naanaa hyraanaa added on second day of release
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जोड़ा गया ‘जाना हैरान सा’
123 तेलुगु के मुताबिक, ‘गेम चेंजर’ से हटाया गया गाना ‘जाना हैरान सा’ फिल्म के रिलीज के दूसरे दिन चुपचाप जोड़ दिया गया है। निर्माताओं ने घोषणा की है कि ‘नाना हयाना’ या ‘जाना हैरान सा’ गाना आधिकारिक तौर पर 14 जनवरी, 2025 से फिल्म में जोड़ा जाएगा। 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: 'गेम चेंजर' का दूसरे दिन ही हुआ 'गेम ओवर'? जानें कुल कलेक्शन

 
Ram charan movie Game changer song naanaa hyraanaa added on second day of release
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्यों हटाया गया था सॉन्ग?
फिल्म के रिलीज से पहले शुक्रवार को इसके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया गया कि गाने को ‘तकनीकी चुनौतियों के कारण संपादित करना पड़ा।’ पोस्ट में लिखा, सभी का पसंदीदा, गेम चेंजर, ‘जाना हैरान सा’ को शुरुआती प्रिंट में तकनीकी चुनौतियों के कारण संपादित किया गया है। हालांकि, प्रशंसक निराश हो सकते हैं, लेकिन यह पोस्ट आश्वासन देता है कि ‘जाना हैरान सा’ गीत जल्द ही फिर से शामिल किया जाएगा, जिससे दर्शकों को बड़े पर्दे पर दोबारा आने पर कुछ देखने को मिलेगा।”

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Game Changer Day 2 BO Collection: दूसरे दिन ही औंधे मुंह गिरी राम चरण की ‘गेम चेंजर’, 60 फीसदी की गिरावट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram charan movie Game changer song naanaa hyraanaa added on second day of release
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
‘गेम चेंजर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राम चरण के फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो एक बड़े बजट में बनी यह फिल्म कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपये के आस-पास का है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 51.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 60 फीसदी की गिरावट के साथ फिल्म की कमाई 21.5 करोड़ रुपये पर ही सिमट गई। 


 
विज्ञापन
Ram charan movie Game changer song naanaa hyraanaa added on second day of release
गेम चेंजर कियारा की साउथ डेब्यू फिल्म है - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
‘गेम चेंजर’ स्टार कास्ट
‘गेम चेंजर’ में राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा दक्षिण भारत के कई दिग्गज कलाकार शामिल है। जिसमें, जे एस सूर्या, प्रकाश राज, सुनील, मेका श्रीकांत, जयराम और अंजलि ने अहम भूमिका अदा की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed