फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Kapoor: राम कपूर की छोटे परदे पर लौटने की नहीं है कोई इच्छा, कहा- अब इसके बारे में सोच भी नहीं सकता

Thu, 12 Sep 2024 07:40 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 07:40 AM IST
सार

अभिनेता राम कपूर जल्द ही 'युध्रा' फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें गजराज राव, मालविका मोहनन, राघव जुयाल और राज अर्जुन ने भी अभिनय किया है। राम कपूर की बात करें तो उन्होंने टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। वो टीवी से ब्रेक ले चुके हैं और एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने टीवी पर वापसी को लेकर अपनी बात साझा की है।
 
विज्ञापन
Ram Kapoor has no desire to return to the television said now I can't even think about it
राम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @iamramkapoor

राम कपूर का कहना है कि वो फिलहाल टीवी पर वापसी करना नहीं चाहते और उनकी ऐसी कोई इच्छा भी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप छोटे परदे पर बढ़िया काम करना चाहते हैं और उसके लिए एक सफल शो चाहते हैं तो फिर तीन-चार साल तक एक ही रोल को करना पड़ता है। राम कपूर ने ये बात पिंकविला को दिए साक्षात्कार में बताई।

Ram Kapoor has no desire to return to the television said now I can't even think about it
राम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @iamramkapoor

राम कपूर ने कहा कि टीवी से इतर अब वो जो भी काम कर रहे हैं वे सभी एक-दूसरे से अलग है और वो उन कामों को करने का मजा ले रहे हैं। बता दें कि राम पिछली बार नीयत फिल्म में नजर आए थे। इससे पहले उन्हें द बिग बुल में देखा गया था। साल 2023 में वो जुबली वेब सीरीज में भी दिखाई दिए थे। उनकी नई वेब सीरीज 'खलबली रिकॉर्ड्स' की स्ट्रीमिंग आज यानी 12 सितंबर से जियो सिनेमा पर शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Kapoor has no desire to return to the television said now I can't even think about it
राम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @iamramkapoor

राम ने कहा कि उन्हें हर साल अलग-अलग किस्म के रोल मिलने लगे हैं तो ऐसे में फिर से कई साल तक एक ही रोल करने वाले काम पर लौटने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। इसलिए टीवी की दुनिया में लौटना मुश्किल है। राम ने कहा कि उन्हें फिल्म और ओटीटी पर अच्छे अभिनेता के तौर पर स्वीकार्यता मिल गई है।

Malaika Arora Father Death: क्या मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? उपनाम देख लगाए जा रहे कयास

विज्ञापन
Ram Kapoor has no desire to return to the television said now I can't even think about it
राम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @iamramkapoor

राम कपूर ने मानसून वेडिंग, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, गोलमाल रिटर्न्स, एक मैं और एक तू, एजेंट विनोद, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, शादी के साइड इफेक्ट्स, उड़ान और मेरे डैड की मारूती समेत कई फिल्मों में काम किया है। वो न्याय, कविता, घर एक मंदिर, रिश्ते, कभी आए ना जुदाई, कहता है दिल, धड़कन, कसम से और क्या हुआ तेरा वादा समेत कई टीवी शो में भी काम कर चुके हैं।

James Hollcroft Dies: मैक्सिको से बरामद हुआ 26 वर्षीय लापता अभिनेता जेम्स हॉलक्रॉफ्ट का शव, बहन ने की पुष्टि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed