फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को बताया एंटी प्रोपेगेंडा, बोले- वे माफीवीर नहीं थे

Mon, 04 Mar 2024 04:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Mar 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda calls Swatantrya Veer Savarkar anti propaganda film on Trailer launch event in Mumbai
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता ने सोमवार को मुंबई के जुहू इलाके के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में मीडिया से बात की। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रणदीप ने सावरकर को हिम्मतवाला बताया और कहा कि यह फिल्म 'एंटी प्रोपेगेंडा' है।

Randeep Hooda calls Swatantrya Veer Savarkar anti propaganda film on Trailer launch event in Mumbai
रणदीप हुड्डा और स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस इवेंट में रणदीप ने बताया कि सावरकर के खिलाफ दुष्प्रचार के कारण उनके बारे में लोगों की धारणा बहुत खराब हो गई है। अभिनेता ने कहा, "यह एक प्रचार-विरोधी फिल्म है। यह सावरकर के खिलाफ दशकों से चल रहे सभी दुष्प्रचार का मुकाबला करेगी। वह 'माफीवीर' नहीं थे। उस वक्त बेल के लिए पिटीशन डाली जाती थी। हर किसी का यह अधिकार था कि कोर्ट में याचिका डाले।

Randeep Hooda calls Swatantrya Veer Savarkar anti propaganda film on Trailer launch event in Mumbai
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप ने आगे कहा, 'अगर कोई अदालत गया है, तो उन्हें पता होता था कि अदालत को कैसे संबोधित किया जाता है। वह सेलुलर जेल में बंद थे। वह वहां से बाहर निकलना चाहते थे और देश के लिए सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से अपना योगदान देना चाहते थे। उन्होंने आगे आकर देश के लिए बहुत कुछ किया है, जिसे फिल्म में अच्छे से दिखाया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda calls Swatantrya Veer Savarkar anti propaganda film on Trailer launch event in Mumbai
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप ने कहा कि आप ऐसी जगह से निकलने के लिए साम दाम दंड भेद, कुछ भी करेंगे ताकी वहां से बाहर निकल सके, उन्होंने इस दौरान एक डायलॉग भी कहा। रणदीप ने कहा, “दुश्मन को किए वादे, निभाए नहीं जाते।” इस दौरान उन्होंने कहा कि सावरकर हिम्मतवाले थे और वो कायर नहीं थे।

विज्ञापन
Randeep Hooda calls Swatantrya Veer Savarkar anti propaganda film on Trailer launch event in Mumbai
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा, "महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और कई अन्य लोगों पर फिल्में बनी हैं। अमेरिका ने परमाणु बम के जनक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर आधारित 'ओपेनहाइमर' बनाई है। हमारे देश में हम अपने ही सेनानियों को मार गिरा रहे हैं।"

Sanjay Leela Bhansali: आलिया और रणबीर अभिनीत फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की खास योजना, शूटिंंग करेंगे यहां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed