बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान शोक में हैं। आज उनके सिर से मां का साया हट गया है। फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है। इस खबर के फैलते ही बॉलीवुड सितारों ने फराह खान के घर का रुख करना शुरू किया है। दुख की इस घड़ी में सभी उन्हें सांत्वना देने पहुंचे हैं। अभिनेत्री रानी मुखर्जी से लेकर संजय कपूर, टी-सीरीज के एमडी भूषण कुमार सभी फराह खान के घर गए हैं।
Farah Khan Mother Death: फराह खान की मां का निधन, कोरियोग्राफर को सांत्वना देने घर पहुंचे बॉलीवुड सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेनका ईरानी के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड हस्तियों का फराह खान के घर जाना शुरू हो गया है। कोरियोग्राफर की मां के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है। इसी महीने में कुछ दिन पहले ही फराह ने अपनी मां के जन्मदिन के अवसर पर उनके साथ तस्वीरें साझा की थीं।
टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार फराह खान के घर पहुंचे हैं। उनके अलावा बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रानी मुखर्जी, अभिनेता संजय कपूर और शिव ठाकरे भी फराह के घर के बाहर नजर आए। और बॉलीवुड सितारों का भी पहुंचना जारी है।
Bollywood Actress: इन अभिनेत्रियों के लिए खास रहेगा ये साल, इस वर्ष दो या उससे ज्यादा फिल्मों में आएंगी नजर
कोरियोग्राफर से फिल्म निर्माता बनी फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी का आज, शुक्रवार 26 जुलाई को सुबह 3 बजे निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थीं। वे काफी समय से बीमार थीं और अस्पताल में थीं। वे बाल कलाकार डेजी ईरानी और हनी ईरानी की बहन थीं। कुछ दिन पहले फराह की मां भी उनके व्लॉग में नजर आई थीं।
Villains: हीरो का चोला उतार खलनायक के किरदार में ढले ये सितारे, अब खलनायकी से दहशत फैलाने को तैयार ये अभिनेता
कोरियोग्राफर-निर्देशक ने 12 जुलाई को अपनी मां को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थीं और यहां तक कि उनके खराब स्वास्थ्य का भी संकेत दिया था। मां साथ तस्वीरें साझा करते हुए फराह ने लिखा था, 'हम सभी अपनी मां को हल्के में लेते हैं..खासकर मैं! पिछले महीने मैंने जाना कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं.. वह अब तक देखी गई सबसे मजबूत, सबसे बहादुर इंसान हैं.. कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार है। जन्मदिन मुबारक हो मां। आज घर वापस आने का अच्छा दिन है। मैं आपके फिर से मुझसे लड़ने के लिए मजबूत होने का इंतजार नहीं कर सकती..आई लव यू।'
Alia Bhatt: जल्द शुरू होगी 'लव एंड वॉर' की शूटिंग! संजय लीला भंसाली के घर पहुंचीं आलिया भट्ट