{"_id":"66b9e84f7f10bebde909a2bb","slug":"rashmika-mandanna-upcoming-movies-list-animal-2-sikandar-chhava-the-girlfriend-pushpa-2-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: कभी 'श्रीवल्ली' तो कभी 'येसुबाई' बन जीतेंगी दिल, 'सिकंदर' में भी दिखेगा रश्मिका का जलवा!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rashmika Mandanna: कभी 'श्रीवल्ली' तो कभी 'येसुबाई' बन जीतेंगी दिल, 'सिकंदर' में भी दिखेगा रश्मिका का जलवा!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:25 PM IST
सार
रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा भी रश्मिका कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। रश्मिका की कई आगामी फिल्में हैं, जिनमें वह रणबीर कपूर, विक्की कौशल और सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा भी रश्मिका कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। रश्मिका की कई आगामी फिल्में हैं, जिनमें वह रणबीर कपूर, विक्की कौशल और सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।
2 of 6
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
सबसे पहले बात करें रश्मिका मंदाना की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' की तो यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2021 में आई 'पुष्पा 1: द राइज' का दूसरा भाग है। फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में रश्मिका फिर से एक बार श्रीवल्ली के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में रश्मिका के अपोजिट साउथ स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन नजर आएंगे।
3 of 6
एनिमल 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
अब बात करते हैं रश्मिका की दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल 2' के बारे में। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका फिल्म 'एनिमल 2' में भी नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2023 में आई 'एनिमल' का दूसरा पार्ट होगी। इस फिल्म में रश्मिका एक बार फिर से रणबीर कपूर की पत्नी का रोल अदा करती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
अब बात करते हैं रश्मिका की तीसरी फिल्म 'सिकंदर' के बारे में। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में रश्मिका की जोड़ी बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के साथ नजर आएगी। अगर ऐसा होता है तो प्रशंसक पहली बार बड़े पर्दे पर रश्मिका और सलमान की जोड़ी को देखेंगे। सलमान खान इन दिनों फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मुंबई में शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। दर्शक सलमान और रश्मिका की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन
5 of 6
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
अब बात करते हैं रश्मिका की चौथी फिल्म 'छावा' की। इस फिल्म में रश्मिका के अपोजिट विक्की कौशल नजर आएंगे। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' अपने एलान के बाद से ही लाइमलाइट में छाई हुई है। फिल्म की कहानी महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी येसुबाई की भूमिका में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।