बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। रवीना अपनी अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं, लेकिन यह काफी कम लोगों को पता है कि एक्ट्रेस ने फिल्मों में अपनी शर्तों पर काम किया। हाल ही में रवीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक फिल्म में उन्होंने 'स्विमिंग कॉस्ट्यूम' पहनने और किस सीन शूट करने से मना कर दिया था। रवीना ने आगे बताया कि वह फिल्मों में रेप सीन करने के लिए सिर्फ इस शर्त पर तैयार हुई थीं कि उनके जिस्म पर कपड़े पूरी तरह बरकरार रहेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह की शर्त पर काम करने वाली वह अकेली एक्ट्रेस हैं।
Raveena Tandon: फिल्मों में 'किसिंग सीन' से रवीना ने की तौबा-तौबा, रेप सीन पर एक्ट्रेस ने रखी थी यह शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस काफी चीजों को लेकर अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं। जैसे कि डांस स्टेप्स को लेकर। अगर वह किसी चीज से अनकंफर्टेबल फील करती हैं तो साफ कह देतीं कि सुनो मैं इस स्टेप से कंफर्टेबल नहीं हूं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनना चाहती थीं और न ही किसिंग सीन करना चाहती थीं। रवीना अपनी शर्तों पर फिल्मों में काम करती थीं। रवीना ने आगे बताया कि वह इंडस्ट्री की अकेली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिसने रेप सीन तो किए, लेकिन कपड़े जरा भी नहीं फटे।
यह भी पढ़ें- Box Office Report: 'पठान' की बुलेट के निशाने पर 'बाहुबली 2', सोमवार को 'वारिसु' से आगे निकली 'थुनिवु'
एक्ट्रेस ने बॉडी शेमिंग पर बात करते हुए बताया कि मेल एक्टर्स की कही गई बात आखिरी होती थी। रवीना ने कहा कि औरत ही औरत की 'सबसे बड़ी' दुश्मन है, क्योंकि दूसरों को नीचा दिखाने के लिए बॉडी-शेम्ड, स्लट-शेम्ड जैसे काम करती हैं।
रवीना टंडन ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'पत्थर के फूल से' किया था। इस फिल्म में सलमान खान उनके अपोजिट नजर आए थे। रवीना ने ‘मोहरा’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘लाडला’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘दूल्हे राजा’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस आखिरी बार केजीएफ: चैप्टर 2 में नजर आई थीं।रवीना जल्द ही संजय दत्त के साथ ‘घुड़चढ़ी’ में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- Toni Kakkar: 'मम्मी से पूछना पड़ेगा', शादी के प्रपोजल पर जैस्मीन ने दिया ऐसा जवाब कि देखते रह गए टोनी कक्कड़..