फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raveena Tandon: बेटी राशा के साथ त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचीं रवीना टंडन, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Wed, 10 Apr 2024 04:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Apr 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon visit Trimbakeshwar temple with her daughter Rasha thadani Shares Photos on social media
रवीना टंडन, राशा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री रवानी टंडन बेटी राशा थडानी के साथ बुधवार को त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर और श्री घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। दर्शन के बाद अभिनेत्री ने पूजा-अर्चना की। रवीना ने मंदिर दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। 

Raveena Tandon visit Trimbakeshwar temple with her daughter Rasha thadani Shares Photos on social media
रवीना टंडन, राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम

रवीना टंडन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह अपनी बेटी के साथ मैचिंग कपड़ों में नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ रवीना ने कैप्शन लिखा है, 'ओम नमः शिवाय'। त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर और श्री घृष्णेश्वर मंदिर के दर्शन करके सुखद अनुभव हुआ।
Sumbul Touqeer: सुम्बुल तौकीर के पिता ने ऑनलाइन ट्रोल्स के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, पोस्ट शेयर कर बताया मामला

Raveena Tandon visit Trimbakeshwar temple with her daughter Rasha thadani Shares Photos on social media
रवीना टंडन, राशा थडानी - फोटो : सोशल मीडिया

साझा की गई तस्वीरों में रवीना टंडन पहली तस्वीर में कार में बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में रवीना ने माथे पर त्रिपुंड लगा रखा है और वह मुस्कुरा रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह अपनी बेटी राशा के साथ मंदिर के सामने खड़ी हैं। दोनों मां-बेटी पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon visit Trimbakeshwar temple with her daughter Rasha thadani Shares Photos on social media
रवीना टंडन, राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम

रवीना और राशा तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रवीना टंडन अक्सर अपनी बेटी के साथ समय बिताती नजर आती हैं। अक्सर वह धार्मिक जगहों पर बेटी के साथ दर्शन करने पहुंचती हैं। इसके अलावा बीते दिनों रवीना ने बेटी राशा के साथ टेलर स्विफ्ट के समारोह में शिरकत की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने फैंस के साथ साझा किए थे। 
Heeramandi: आलिया ने भंसाली की 'हीरामंडी' को बताया जादू, गंगूबाई के बाद फिर तवायफों की शान दिखाएंगे निर्देशक

विज्ञापन
Raveena Tandon visit Trimbakeshwar temple with her daughter Rasha thadani Shares Photos on social media
पटना शुक्ला रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बीते दिनों फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में नजर आईं। यह कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई। इसमें रवीना टंडन वकील की भूमिका में नजर आईं। फिल्म में अभिनेत्री सच के लिए लड़ते हुए अपने परिवार को भी संभालती नजर आती हैं। इस फिल्म को अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया।
Broken Engagement: शादी से पहले टूटी इन सितारों की सगाई, लिस्ट में शामिल नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed