फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RC 16: 'आरसी 16' के मेकर्स ने इस संगीत निर्देशक से मिलाया हाथ? राम चरण की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

Sat, 08 Jul 2023 10:24 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Jul 2023 10:24 AM IST
विज्ञापन
RC 16 Makers roped AR Rahman to compose songs for Ram Charan directed by Buchi Babu Sana as per media reports
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार राम चरण की प्रसिद्धि में एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की सफलता के बाद ग्लोबल इजाफा हुआ है। अभिनेता की फैन फॉलोइंग में न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी जमकर बढ़ोतरी हुई है। अभिनेता के फैंस उनकी हर बात से प्रभावित होते हैं, जो उन्हें चर्चा में ले आता है। अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘आरसी 16’ को लेकर चर्चा में चल रहे है। इस फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट आया है तो चलिए जानते हैं पूरा मामले क्या है।

RC 16 Makers roped AR Rahman to compose songs for Ram Charan directed by Buchi Babu Sana as per media reports
राम चरण - फोटो : social media

राम चरण की इस फिल्म का अस्थाई तौर पर शीर्षक ‘आरसी 16’ रखा गया है। हालिया अपडेट से पता चलता है कि ए आर रहमान, जो किसी भी नए प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले स्क्रिप्ट पढ़ने में बहुत रुचि रखते हैं। राम चरण की इस फिल्म के विषय से बेहद प्रभावित हैं। फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है । फिल्म के लिए ए आर रहमान संगीत तैयार करेंगे।


Kushal Tondon:  हां, मिस्टर इंडिया के लिए मैंने फर्जी सर्टिफिकेट लगाया, कुशाल टंडन का सनसनीखेज खुलासा

RC 16 Makers roped AR Rahman to compose songs for Ram Charan directed by Buchi Babu Sana as per media reports
राम चरण - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स का कहना है कि यदि चीजें योजना के अनुसार होती हैं, तो ‘आरसी 16’ के निर्माता बहुत जल्द सोशल मीडिया अपडेट के साथ ए आर रहमान का आधिकारिक तौर पर स्वागत कर सकते हैं। यही नहीं, इस अनाउंसमेंट में राम चरण और  मोजार्ट  की पहली फिल्म की घोषणा भी दर्शकों के सामने आधिकारिक रूप से होगी। 

Kajol: अपनी फिल्मों को फिर से रिक्रिएट किए जाने के खिलाफ हैं काजोल? बताई यह वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
RC 16 Makers roped AR Rahman to compose songs for Ram Charan directed by Buchi Babu Sana as per media reports
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म निर्देशक बुच्ची बाबू ने राम चरण के जन्मदिन पर अभिनेता का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया था। इस फिल्म से राम चरण का फर्स्ट लुक दर्शकों के बीच काफी वायरल हुआ था और फैंस एक बार फिर राम चरण को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है कि ए आर रहमान भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे और फिल्म को अपने संगीत से गुलजार करेंगे।

Don 3: 'सालार' ने फेरा 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट डेट पर पानी? जानें अब कब होगा रणवीर सिंह की फिल्म का एलान

विज्ञापन
RC 16 Makers roped AR Rahman to compose songs for Ram Charan directed by Buchi Babu Sana as per media reports
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि राम चरण की यह फिल्म एक बायोपिक होने वाली है, लेकिन मेकर्स ने दर्शकों की इन अटकलों को खारिज करते हुए बताया था कि यह एक ग्रामीण खेल नाटक पर आधारित फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed