रवि किशन की कोर्टरूम ड्रामा कॉमेडी वेब सीरीज 'मामला लीगल है' एक मार्च को रिलीज होने जा रही है। बुधवार शाम इसका रेड कार्पेट प्रीमियर हुआ, जिसमें रवि किशन के अलावा बाकी स्टारकास्ट भी नजर आई। रवि किशन रेड कलर की टीशर्ट पहने प्रीमियर में पहुंचे, उन्होंने सीरीज को लेकर बात की। इस सीरीज का निर्देशन राहुल पांडे ने किया है, यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Maamla Legal Hai: 'मामला लीगल है' के प्रीमियर में दिखा रवि किशन का भौकाल, बोले- 'यह सीरीज एक सुंदर प्रयास है'
इसमें रवि किशन के अलावा यशपाल शर्मा, अनंत जोशी, नाइला ग्रेवाल, निधि बिष्ट अहम किरदार में हैं। रवि किशन ने सीरीज को लेकर कहा, 'नेटफ्लिक्स की जो इमेज थी, उसके विपरीत कुछ आ रहा है। यह नेटफ्लिक्स का एक बहुत अच्छा तोहफा है। खासकर हिंदी हार्टलैंड के लिए। कोर्ट रूम में और वकीलों के बीच का हंसी-मजाक इसमें देखने को मिलेगी। ट्रेलर में भी इसकी झलक देखने को मिली। यह सीरीज एक सुंदर प्रयास है, जहां बड़े प्लेटफॉर्म पर हमें अपना काम दिखाने का मौका मिल रहा है। मैं राहुल पांडे को इसका श्रेय दूंगा'।
अभिनेता ने आगे कहा, 'एक साथ सारे अघोरी मिले हैं और उन अघोरियों ने वकीलों की जिंदगियों को करीब से दिखा दिया है। वे कोर्ट रूम में क्या करते हैं। कॉरिडोर में क्या सोचते हैं, चाय कैसे पीते हैं, वकालत के बाद अपनी कुर्सी कैसे छोड़कर जाते हैं। उनके सपने भी हैं, वे फैमिली में भी कैसे एंजॉय करते हैं। यह बहुत दिलचस्प है'।
Khel khel Mein: बॉलीवुड में जलवा बिखेरने को तैयार हैं प्रज्ञा जायसवाल, अक्षय के साथ आएंगी इस फिल्म में नजर
रवि किशन के मुताबिक, 'नेटफ्लिक्स ने यह प्रयास किया है कि यह एक बहुत बड़ी कम्युनिटी है। जज हैं, वकील हैं, लोगों का भी कोर्ट से कहीं न कहीं पाला पड़ता ही है। हमारा एक सुंदर मैसेज है कि यह कोर्ट काला है, इनका दिल काला नहीं है। अब तक जो तारीख पर तारीख वाला जो डरावना सा रूप दिखाया गया है, उससे विपरीत हमने कोर्ट की खूबसूरती दिखाई है, जिसके बाद आपको वकीलों से भी प्यार हो जाएगा। मेरे सभी वकील दोस्त इस सीरीज से बहुत खुश हैं'।
Naadaniyan: वर्षों बाद एक साथ नजर आएंगे दीया मिर्जा और सुनील शेट्टी, धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म से होगी वापसी
नाइला ग्रेवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह रवि किशन के साथ काम करते हुए बहुत खुश हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'हम अपने अतरंगी स्टाइल के साथ आने वाले हैं और आपको बहुत हसाने वाले हैं'।पंचायत फेम एक्टर जितेंद्र कुमार भी 'मामला लीगल है' के प्रीमियर में शामिल हुए। उन्होंने सीरीज की जमकर तारीफ की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि 'पंचायत 3' कब आएगी, दर्शकों को इसका काफी इंतजार है। इसके जवाब में जितेंद्र ने कहा, 'मैं भी इंतजार ही कर रहा हूं। आप लोगों को जल्द ही पता चलेगा'।
Salman Khan: खानजादी ने मांगी भाईजान से माफी, बोलीं- आप भी खान और मैं भी खान कम से कम इसी के लिए माफ कर दें