फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rhea Chakraborty: सुशांत केस में नए खुलासे के बीच रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान, कहा- अपनी ताकत...

Wed, 28 Dec 2022 11:12 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 28 Dec 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty shares cryptic post on social media after cooper staff talks about Sushant Singh Rajput death
सुशांत और रिया - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम खूब चर्चा में रहा। रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसके बाद रिया और उनके भाई को जेल भी जाना पड़ा था। जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को सोशल मीडिया पर यूजर्स के तानों का भी सामना करना पड़ा था। हाल ही में सुशांत केस में नया खुलासा ये हुआ कि मॉर्चरी इंचार्ज का कहना है कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं थी। इस अपडेट के बाद रिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।

Rhea Chakraborty shares cryptic post on social media after cooper staff talks about Sushant Singh Rajput death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

हाल ही में, सुशांत केस में बड़ा खुलासा हुआ। मॉर्च्युरी स्टाफ ने बताया कि अभिनेता की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर सुशांत का ट्रेंड चलने लगा और एक बार फिर बॉलीवुड ट्रोल्स के निशाने पर आ गया। इसी बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Gandhi-Godse Ek Yudh: 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का मोशन पोस्टर रिलीज, नौ साल बाद राजकुमार संतोषी की वापसी

Rhea Chakraborty shares cryptic post on social media after cooper staff talks about Sushant Singh Rajput death
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media

रिया ने पोस्ट में लिखा है, 'आप आग पर चले हो और बाढ़ से बचे हो, तो यह याद रखना जब भी अगली बार आपको अपनी ताकत पर शंका हो।' रिया को अक्सर ही सोशल मीडिया पर ऐसे कोट्स पोस्ट करते देखा गया है, लेकिन सुशांत की मौत के खुलासे के बीच इस पोस्ट के आने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिया ने केस से जुड़ी चीजों पर अपने विचार साझा किए हैं।
 

Vijay Arora: कुछ ऐसा था 'रामायण' के मेघनाद का जलवा, सुपरस्टार राजेश खन्ना को भी लगने लगा था लोकप्रियता से डर

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty shares cryptic post on social media after cooper staff talks about Sushant Singh Rajput death
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media

सुशांत की मौत के कुछ समय पहले रिया ने उन्हें डेट किया था। वह सुशांत के साथ सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें साझा करती थीं और काफी एक्टिव भी रहती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की मौत के दो साल बाद रिया को फिर से प्यार हो गया है। हालांकि, वह अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखना चाहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed