फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Death: पिता की याद में भावुक पोस्ट करती थीं तुनिशा, देखकर नहीं रोक पाएंगे आंसू

Wed, 28 Dec 2022 07:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 28 Dec 2022 07:53 AM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Death Shares emotional post on social media with her late father throwback photos
तुनिशा शर्मा - फोटो : social media

'अली बाबा' की लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन अपने पीछे तमाम किस्से छोड़ गई हैं। उन्होंने सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जिसके बाद उनके परिजन और फैंस बेहद दुखी हैं। इस बीच यह बात सामने आई है कि तुनिशा अपने पिता को लेकर बेहद भावुक थीं और उनकी याद में सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करती थीं। 

Tunisha Sharma Death Shares emotional post on social media with her late father throwback photos
तुनिशा शर्मा - फोटो : social media

जानकारी के मुताबिक, तुनिशा के पिता काफी पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में तुनिशा अक्सर उन्हें याद करती थीं और उनकी लिए सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट किए थे।

Actress Wear Saree On Wedding Day: जब इन एक्ट्रेस ने भारी लहंगे छोड़ शादी के लिए चुनी साड़ी, लगीं बेहद हसीन

Tunisha Sharma Death Shares emotional post on social media with her late father throwback photos
तुनिशा शर्मा - फोटो : social media

तुनिशा के पोस्ट इतने इमोशनल होते थे कि पढ़कर किसी भी आंखें नम हो जाएं। तुनिशा के पिता का निधन कैसे और कब हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन एक्ट्रेस ने उनके साथ अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की थी, वह काफी पुरानी थी। इस तस्वीर में तुनिशा अपने पापा की गोद में मिठाई खाती नजर आ रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपके बिना जीवन अधूरा है लेकिन आपकी यादें इसे पूरा करती हैं। कितने ही लंबे-लंबे पैराग्राफ लिख लूं, लेकिन आपके लिए मेरे प्यार को बयां नहीं किया जा सकता। मैं आपसे प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। आप हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपकी यादें अब भी मुझे मुस्कुराने के लिए हैं।'

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने धरा पूर्व प्रधानमंत्री का अद्भुत रूप, फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Death Shares emotional post on social media with her late father throwback photos
तुनिशा शर्मा - फोटो : social media

तुनिशा ने अपने जन्मदिन पर भी अपने पिता के लिए भावुक पोस्ट किया था। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, मेरे बर्थडे वाले दिन मुझे आशीर्वाद देने के लिए आप दोनों थे। मुझे पता है कि पापा आप अब भी मुझे कहीं से देख रहे हैं। आप हमेशा मेरे साथ हैं। काश आप दोनों मेरे पास होते, लेकिन मैं लकी हूं कि मुझे मां मिली हैं, जो दोनों रोल निभाती हैं। लव यू मां, आपको हर चीज के लिए धन्यवाद। एक दिन था, जब मुझे केक काटने के लिए कुर्सी पर खड़ा होना पड़ता था और आज मैं मां की वजह से अपने दोनों पैरों पर खड़ी हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed