फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Riteish Deshmukh: 'पिल' से ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार रितेश देशमुख, सीरीज की रिलीज डेट के साथ मोशन पोस्टर जारी

Sat, 22 Jun 2024 05:06 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Jun 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh to make OTT debut with Ronnie Screwvala series Pill to release on 12 july 2024 on jio cinema
पिल - फोटो : इंस्टाग्राम

रितेश देशमुख फिल्मों के अलावा अब वेब सीरीज की दुनिया में भी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। वे अब अपने ओटीटी डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज 'पिल' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। राज कुमार गुप्ता इस आगामी सीरीज के निर्देशक हैं। अभिनेता ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा के साथ वेब सीरीज का आधिकारिक एलान किया। सीरीज के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया गया है। 

Riteish Deshmukh to make OTT debut with Ronnie Screwvala series Pill to release on 12 july 2024 on jio cinema
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

सीरीज के पोस्टर से पता चलता है कि यह सीरीज देश के फार्मा उद्योग पर आधारित है। रिलीज की तारीख की घोषणा के अलावा स्ट्रीमिंग प्लटफॉर्म ने सीरीज से अभिनेता का पहला लुक भी जारी कर दिया है। यह सीरीज 12 जुलाई, 2024 से जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। वहीं, मोशन पोस्टर में रितेश चश्मा पहने, करीने से रखे बालों और घनी मूंछों के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्लेड शर्ट पहनी हुई है और प्रयोगशाला की पृष्ठभूमि के सामने हाथ में एक गोली लिए खड़े हैं। पोस्टर के साथ अभिनेता एक शक्तिशाली सवाल पूछते हैं, 'आपकी दवा वास्तव में किससे बनी है?'

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

Riteish Deshmukh to make OTT debut with Ronnie Screwvala series Pill to release on 12 july 2024 on jio cinema
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

सामने आए मोशन पोस्टर में फार्मास्युटिकल सेक्टर के भीतर चल रही गंदी और अनैतिक प्रथाओं के खिलाफ एक व्हिसलब्लोअर के गहन संघर्ष की झलक दिखाई गई है। सीरीज नैतिकता और भ्रष्टाचार की एक आकर्षक कहानी पेश कराती है। रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज द्वारा निर्मित और राज कुमार गुप्ता द्वारा रचित 'पिल' सही और गलत के बीच की लड़ाई के अपने मनोरंजक चित्रण के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh to make OTT debut with Ronnie Screwvala series Pill to release on 12 july 2024 on jio cinema
काकुडा - फोटो : इंस्टाग्राम

2022 में अमेजन मिनी टीवी पर 'केस तो बनता है' होस्ट करने के बाद यह रितेश का ओटीटी पर पहला फिक्शन शो है। अभिनेता की आखिरी फिल्म 2022 की मराठी फिल्म 'वेड' थी, जिससे उन्होंने अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की थी। 'पिल' के अलावा रितेश एक ओटीटी फिल्म 'काकुडा' में भी दिखाई देंगे , जो एक हॉरर कॉमेडी है, जिसे जी5 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Riteish Deshmukh to make OTT debut with Ronnie Screwvala series Pill to release on 12 july 2024 on jio cinema
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं रितेश की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो दावा किया जा रहा है कि वे कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल 5' के लिए भी चुने गए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन सहित कई कलाकार हैं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला पिछली चार फिल्मों के अधिकांश प्रमुख अभिनेताओं को फिर से एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि और अंतिम कास्टिंग निर्णय अभी भी जारी है। वहीं वे अजय देवगन के साथ 'रेड 2' में भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed