फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: राम चरण ने नहीं उठाया मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे होने का फायदा, कई हिट फिल्में देकर बने सुपरस्टार

Mon, 27 Mar 2023 09:10 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Mar 2023 09:10 AM IST
विज्ञापन
RRR starrer Ram Charan Birthday special know unknown facts about actors top Imdb rating films and career
राम चरण - फोटो : अमर उजाला

साउथ के दिग्गज सुपरस्टार राम चरण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण के पिता भी फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने बेटे को अपने नाम का फायदा नहीं लेने दिया। राम चरण आज जो भी हैं, अपने टैलेंट के दम पर हैं। राम चरण ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। तो चलिए जानते हैं राम चरण की जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

RRR starrer Ram Charan Birthday special know unknown facts about actors top Imdb rating films and career
Ram charan - फोटो : social media

राम चरण का पूरा नाम कोनिदेला रामचरण तेजा है। उनका जन्म 27 मार्च 1985 को मद्रास में हुआ था। वह देश के सबसे लोकप्रिय अभिनेता में से एक हैं, जिन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2007 में ‘चिरुथा’ फिल्म से की थी। उन्होंने ‘मगधीरा’, ‘येवदु’ और सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ में शानदार अभिनय किया। इनकी फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर मिला। आइए जानते हैं कि राम चरण के करियर की अब तक की बेस्ट फिल्में कौन सी रही है। 

RRR starrer Ram Charan Birthday special know unknown facts about actors top Imdb rating films and career
रंगास्थलम - फोटो : social media

रंगास्थलम

यह कहानी, रंगास्थलम गांव में आधारित है। इस फिल्म में राम चरण ने चिट्टी बाबू का किरदार निभाया, जो मस्तमौला इंसान है, जिसे सुनाई नहीं देता है, लेकिन वह इस कमजोरी को रुकावट बनने नहीं देता है। यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। इस फिल्म में राम चरण की भूमिका ऑडियंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म को 8.2 आईएमडीबी रेटिंग मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR starrer Ram Charan Birthday special know unknown facts about actors top Imdb rating films and career
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

आरआरआर

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ तेलुगू स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन से इंस्पायर एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी अहम किरदार में हैं। दोनों के प्रेजेंस ने लोगों पर अच्छा इम्पैक्ट डाला हैं। इस फिल्म को 7.9 आईएमडीबी रेटिंग मिली थी। इस फिल्म में राम चरण ने अहम भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
RRR starrer Ram Charan Birthday special know unknown facts about actors top Imdb rating films and career
मगधीरा में रामचरण और काजल अग्रवाल - फोटो : social media

मगधीरा

मगधीरा तेलुगू फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन एस.एस. राजामौली ने किया। इस फिल्म की कहानी एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में राम चरण और काजल अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म 31 जुलाई 2009 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को 7.7 आईएमडीबी रेटिंग मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed