सब्सक्राइब करें

फिल्में फ्लॉप होने से परेशान हुए संजय दत्त, उठाए फिर से हथियार, बने गैंगस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Saheb, Biwi Aur Gangster 3 Poster out
संजय दत्त

कमबैक फिल्म भूमि सुपर फ्लॉप होने के बाद संजय दत्त अपनी पुरानी ‘खलनायक’ छवि को भुनाने की तैयारी कर रहे हैं। संजू ने मंगलवार को अपनी आने वाली फिल्म साहब बीबी और गैंगस्टर 3 का मोशन पोस्टर ट्विटर अकाउंट पर जारी किया। इसमें वह खलनायक वाले अंदाज को मुखर कर रहे हैं। 


 

Trending Videos
Saheb, Biwi Aur Gangster 3 Poster out
sanjay dutt
संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जी हां मैं हूं खलनायक... अब बन गया गैंगस्टर!' मोशन पोस्टर में वह वेलवेट कोट पहने क्रूर इरादे झलकाते नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में पिस्तौल है। उनके सामने शराब से भरे छह जाम रखे हैं। उन्हें देखते ही पुरानी बैड बॉय वाली छवि उभर आती है। 

Jee haan Main Hun Khalnayak... Ab Ban Gaya Hun Gangster! The story has just begun & it's 3 times more intense now in #SahebBiwiAurGangster3. #SBG3MotionPoster @jimmysheirgill #MahieGill @chitrangda @sbg3film Prouduced by @ramitts, Directed by @tigmanshu_in and Presented by @rajuchadhawave.

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saheb, Biwi Aur Gangster 3 Poster out
Sanjay Dutt
फिल्म गलियारों में चर्चा है कि आखिर क्यों संजय ने लोगों को 'साहब बीवी गैंगस्टर 3' के पोस्टर के साथ अपनी 1993 वाली एक्शन-थ्रिलर 'खलनायक' (निर्देशक: सुभाष घई) की याद दिलाई। फिल्म में संजय खतरनाक आतंकी बने थे, जो पुलिस की कैद से फरार हो जाता है और फिर पुलिस अफसर माधुरी दीक्षित तथा जैकी श्रॉफ उसे पकड़ने के लिए मिशन पर निकलते हैं। खलनायक 1990 के दशक में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।




 
Saheb, Biwi Aur Gangster 3 Poster out
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' के पोस्टर से संजय उसी पुराने हाव-भाव वाला लुक दे रहे हैं। निर्देशक तिग्मांशु धूलिया का कहना है कि उनकी यह फिल्म पिछली दो कड़ियों से तीन गुना ज्यादा मसालेदार है। इसमें नफीसा अली लंबे समय बाद नजर आएंगी। वह संजय दत्त की मां की भूमिका में हैं। वहीं कबीर बेदी और संजय दत्त फिल्म में तीन दशक बाद साथ काम कर रहे हैं। 
आखिरी बार दोनों यलगार में साथ आए थे। 

 
विज्ञापन
Saheb, Biwi Aur Gangster 3 Poster out
Sanjay dutt
फिलहाल 'साहब बीवी और गैंगस्टर' का प्लॉट गुप्त रखा गया है लेकिन पिछली दो कड़ियों की तर्ज पर इस कहानी में गुजरे जमाने के रईस साहब (जिमी शेरगिल) और उनकी बीवी (माही गिल) केंद्र में रहेंगे। संजय दत्त गैंगस्टर हैं। साहब और बीवी के बीच का तनाव और बेवफाई फिल्म की कहानी को नया मोड़ देंगे। तीसरी कड़ी में चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका निभा रही हैं। संजय इससे पहले 'वास्तव' और 'कांटे' जैसी फिल्मों में गैंगस्टर के रोल कर चुके हैं। अत: यह भूमिका उनके लिए नई नहीं है। फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' संजू को उनकी पुरानी इमेज लौटा सकती है। उल्लेखनीय है कि 2011 में आई साहब बीवी और गुलाम में रणदीप हुड्डा, माही गिल और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि दूसरी किश्त में रणदीप की विदाई हो गई थी और उनकी जगह इरफान आए थे। फिल्म में सोहा अली खान भी थीं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed