Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Saiyaara Box Office Collection Day 11 Ahaan Panday Aneet Padda Film Behind Chaava At Worldwide Collection
{"_id":"6887a568bcfc53683f0d5ef3","slug":"saiyaara-box-office-collection-day-11-ahaan-panday-aneet-padda-film-behind-chaava-at-worldwide-collection-2025-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saiyaara BO Collection Day 11: भारत में 250 करोड़ के पार हुई ‘सैयारा’, वर्ल्डवाइड में अब ‘छावा’ से है पीछे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saiyaara BO Collection Day 11: भारत में 250 करोड़ के पार हुई ‘सैयारा’, वर्ल्डवाइड में अब ‘छावा’ से है पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:01 PM IST
सार
Saiyaara Box Office Collection: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानिए अपने 11वें दिन फिल्म ने किया कैसा कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ‘सैयारा’ अब बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर चुकी है। जानते हैं 11वें दिन अपने दूसरे सोमवार को कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन।
2 of 5
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे सोमवार इतना रहा कलेक्शन
मोहित सूरी की म्यूजिकल लव स्टोरी ‘सैयारा’ ने अपने दूसरे वीकेंड भी शानदार शुरुआत की। फिल्म ने दूसरे शनिवार और रविवार को अच्छा कलेक्शन किया। अब ‘सैयारा’ के दूसरे सोमवार का भी कलेक्शन सामने आ गया है। अपने 11वें दिन ‘सैयारा’ की कमाई पहली बार दोहरे अंकों से नीचे आई है। खबर लिखे जाने तक 11वें दिन दूसरे सोमवार को ‘सैयारा’ ने 6.68 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 253.93 करोड़ रुपए हो गया है।
3 of 5
'सैयारा'
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में दूसरे नंबर पर ‘सैयारा’
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 253.93 करोड़ की कमाई करने वाली ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आलम ये है कि ‘सैयारा’ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘सैयारा’ अब तक 372.71 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। इस लिस्ट में अब ‘सैयारा’ से आगे सिर्फ विक्की कौशल की ‘छावा’ ही है, जिसने वर्ल्डवाइड 797.34 करोड़ रुपए की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैयारा
- फोटो : एक्स
पहले हफ्ते में ही ‘सैयारा’ ने की थी 172.75 करोड़ की कमाई
‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत ही 21.5 करोड़ रुपए के साथ की थी। इसके बाद फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। पहला हफ्ता खत्म होते ही ‘सैयारा’ ने 172.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। अब दूसरे हफ्ते में शुरुआती तीन दिनों के बाद ही फिल्म 250 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। हालांकि, 11वें दिन पहली बार ‘सैयारा’ की कमाई सिंगल डिजिट में आई है।
विज्ञापन
5 of 5
सैयारा फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
अहान-अनीत बने नई सेंसेशन
‘सैयारा’ से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। पहली फिल्म के ही इतना जबरदस्त कलेक्शन करने से अहान और अनीत युवाओं के बीच नई सेंसेशन बन गए हैं। वहीं ‘सैयारा’ के जरिए मोहित सूरी ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।