फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान की हत्या की रची गई थी साजिश, पाकिस्तान से मंगाए गए थे हथियार, पुलिस की चार्जशीट में खुलासा

Tue, 02 Jul 2024 04:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Jul 2024 04:29 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Salman House Firing Case: Accused planned to attack Salman at film shoot say Panvel police file chargesheet
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अप्रैल के महीने में सलमान खान के मुंबई स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो हमलावरों ने गोलीबारी की और फरार हो गए। इस मामले की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है और अब तक कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने इस केस में चार्जशीट दायर की है, जिसमें कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए पाकिस्तान से हथियार मंगवाए गए थे।

Salman House Firing Case: Accused planned to attack Salman at film shoot say Panvel police file chargesheet
सलमान खान - फोटो : यूट्यब

एक पुलिस अधिकारी ने मामले में दायर आरोप पत्र का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की कथित साजिश में शामिल आरोपियों ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन पर हमला करने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह पता चला कि अभिनेता पर हमला करने के लिए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गिरोह के सदस्यों को 25 लाख रुपये की 'सुपारी' भी दी थी।

Salman House Firing Case: Accused planned to attack Salman at film shoot say Panvel police file chargesheet
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने हमले के लिए पाकिस्तान से एके-47 सहित कई अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करने की साजिश रची थी। नवी मुंबई में पनवेल टाउन पुलिस ने पांच गिरफ्तार आरोपियों - धनंजय तापसिंग उर्फ अजय कश्यप (28), गौतम भाटिया (29), वासपी महमूद खान उर्फ चाइना (36), रिजवान हुसैन उर्फ जावेद खान (25) और दीपक हवासिंग उर्फ जॉन (30) के खिलाफ 21 जून को एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष 350 पेज का आरोप पत्र दायर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman House Firing Case: Accused planned to attack Salman at film shoot say Panvel police file chargesheet
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अधिकारी ने कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा और गोल्डी बरार को मामले में वांछित आरोपी के रूप में दिखाया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह हमला कथित तौर पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान या जब अभिनेता अपने पनवेल फार्महाउस से निकल रहे थे, तब करने की साजिश रची गई थी। उन्होंने बताया कि चार्जशीट में साजिश, हमले और भागने के रास्ते का विस्तृत विवरण दिया गया है। इसमें एकत्रित खुफिया जानकारी, आरोपियों के मोबाइल फोन रिकॉर्ड, उनके व्हाट्सएप चैट, ऑडियो और वीडियो कॉल और टावर लोकेशन का विश्लेषण शामिल है।

विज्ञापन
Salman House Firing Case: Accused planned to attack Salman at film shoot say Panvel police file chargesheet
सलमान खान - फोटो : एएनआई

पुलिस के मुताबिक अप्रैल में पनवेल टाउन पुलिस ने बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा अभिनेता की हत्या की कथित साजिश का पर्दाफाश किया था। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य अजय कश्यप और एक अन्य आरोपी के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत से जांच के दौरान साजिश का पता चला। बातचीत के अनुसार, गोल्डी बरार के आदेश पर आधुनिक हथियारों में प्रशिक्षित शार्पशूटर मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, रायगढ़ और गुजरात में तैनात किए गए थे। जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य अजय कश्यप और एक अन्य आरोपी के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत से साजिश का खुलासा हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed