बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान अपने फैशन और रुतबे को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। सलमान जहां भी जाते हैं, लोग उन्हें 'भाई-भाई' कहकर बुलाते हैं। अभिनेता के स्टाइल की भी दुनिया दीवानी है। हालांकि, फिल्मों के अलावा भाईजान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं या यू कहें कि निजी जिंदगी को लेकर अभिनेता हमेशा विवादों से घिरे रहे हैं। हाल ही में, सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भी दी गई है, जिसके बाद भाईजान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, यह पहली दफा नहीं है, जब सलमान किसी मुसीबत में फंस हो। इससे पहले भी अभिनेता हाथापाई और सेट पर मार-पीट को लेकर विवादों में रहे हैं। आइए एक नजर डालते है...
{"_id":"67139611c0bc8c8b5e02018a","slug":"salman-khan-controversies-lawrence-bishnoi-aishwarya-rai-bachchan-vivek-oberoi-shahrukh-khan-somy-ali-2024-10-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Controversies: कंट्रोवर्सी के सुल्तान हैं सलमान, लॉरेंस बिश्नोई के अलावा इन विवादों से भी रहा नाता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan Controversies: कंट्रोवर्सी के सुल्तान हैं सलमान, लॉरेंस बिश्नोई के अलावा इन विवादों से भी रहा नाता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:03 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
सोमी अली, सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोमी अली ने लगाए थे ये आरोप
सोमी ने 1991 से 1999 तक सलमान के साथ डेटिंग की और बाद में उन पर अपने रिश्ते के दौरान मौखिक और शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया, जिसके कारण उन्होंने नो मोर टियर्स नामक संगठन की स्थापना की थी। सलमान उस समय संगीता बिजलानी को डेट कर रहे थे और शादी करने वाले थे। दोनों की शादी का कार्ड भी छप गया था, लेकिन सोमी ने बीच में आकर यह रिश्ता तोड़ दिया था।

सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : एक्स
काले हिरण का शिकार करने का आरोप
साल 1999 सलमान खान और फिल्म हम साथ साथ हैं के उनके सह-कलाकारों पर जोधपुर में शूटिंग के दौरान चिंकारा और काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया, जिसका खामियाजा आज तक सलमान चुका रहे हैं और इस घटना से क्रोधित होकर ही लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
दबंग 3 में सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप
सलमान खान को 28 सितंबर 2002 को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनकी कार मुंबई में एक बेकरी से जा टकराई थी। इस दुर्घटना में बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन और लोग घायल हो गए थे। यह मामला कोर्ट में पेंडिंग है।

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb और @beingsalmankhan
सलमान खान और ऐश्वर्या विवाद
सलमान का अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ता उस समय भारतीय मीडिया में खूब चर्चित रहा। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) के सेट पर प्यार हो गया था। इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, दोनों का रिश्ता सिर्फ दो साल तक चला था। मार्च 2002 में ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। ऐश्वर्या राय के माता-पिता ने सलमान खान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। खबर थी कि सलमान ने ऐश्वर्या को सेट से उठा लिया था और अपने साथ लेकर चले गए थे, उस समय शाहरुख खान ऐश्वर्या के साथ शूटिंग कर रहे थे।
ऐश्वर्या ने एक बयान में कहा था, 'सलमान की शराब की लत, फिजिकल अब्यूज और बेइज्जती से तंग आ गई थीं। इसके बावजूद मैं उनके साथ खड़ी रहीं। बदले में मुझे दुख और पीड़ा ही मिली। इस मामले में मेरी चुप्पी को गलत तरीके से लिया गया। मेरे कैरेक्टर के बारे में उल्टा सीधा बोला गया। यहां तक कि मेरे को-स्टार्स के साथ मेरे रिश्तों को भी खराब करने की कोशिश की गई।'