बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया और बाद में मुंबई लाया गया। बिहार के रहने वाले आरोपी 24 वर्षीय विक्की गुप्ता और 21 वर्षीय सागर पाल रविवार सुबह यहां बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से भाग रहे थे। पुलिस के अनुसार, घटना के समय गुप्ता मोटरसाइकिल चला रहे थे और पीछे बैठे पाल ने अभिनेता के घर पर गोलियां चलाई थीं। दोनों को मंगलवार को यहां एक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
Salman Khan Firing: सलमान को मारने के लिए आरोपियों ने उनके घर के बाहर चलाईं गोलियां, कोर्ट में पुलिस का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को एक स्थानीय अदालत में कहा कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने यहां बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मारने की कोशिश में उनके घर के बाहर गोलीबारी की। पुलिस ने इस आधार पर 14 दिनों के लिए उनकी हिरासत की मांग की कि साजिश का पता लगाने और घटना के पीछे के मास्टरमाइंड की पहचान करने के लिए हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एल एस पाडेन ने दोनों आरोपियों को 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
The Broken News Season 2 Trailer: इंतजार खत्म, 'द ब्रोकन न्यूज 2' का ट्रेलर रिलीज, सच भी बनेगा सनसनी!
अपराध शाखा ने अदालत को सौंपे अपने रिमांड नोट में कहा कि दोनों ने खान को मारने के इरादे से उनके आवास के बाहर गोलीबारी की थी।नोट में कहा गया है है कि दोनों आरोपियों ने अभिनेता को मारने की कोशिश में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की। मास्टरमाइंड की पहचान करने और मकसद का पता लगाने के लिए हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों ने कथित अपराध में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गोलीबारी की थी।
पुलिस ने अपने रिमांड नोट में आगे कहा कि इस बात की जांच के लिए आरोपी की हिरासत की आवश्यकता है कि क्या आरोपी की सलमान खान के अलावा किसी और पर हमला करने की योजना थी। पुलिस को अभी तक घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक बरामद नहीं हुई है और आरोपी व्यक्तियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के संबंध में भी जांच की जानी आवश्यक है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक शख्स ने इसकी जिम्मेदारी ली। यह खाता किसी विदेशी देश से संचालित किया जा रहा था। इस पर आगे की जांच और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जरूरत है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि एफबी पोस्ट का आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता पुर्तगाल का पाया गया है और पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 120-बी (आपराधिक साजिश) और 34 (एक सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) और शस्त्र अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार सुबह करीब पांच बजे मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के घर के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोलीबारी की और मौके से भाग गए। मोटरसाइकिल को अभिनेता के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़ दिया गया था।