Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Salman Khan Residence Firing Case: Lawrence Bishnoi gang member who funded shooters arrested Know Full Details
{"_id":"663aeba2d209df7a790a36a9","slug":"salman-khan-residence-firing-case-lawrence-bishnoi-gang-member-who-funded-shooters-arrested-know-full-details-2024-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: शूटरों को फंडिंग करने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: शूटरों को फंडिंग करने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 08 May 2024 08:38 AM IST
सार
आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने निशानेबाजों के साथ एक बैठक में कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने उसे उनसे बड़ा काम दिया था। उन्होंने बताया कि पांचवे आरोपी को राजस्थान के नागौर जिले के बंसी गांव से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस लगातार छानबीन में जुटी है। पुलिस ने मंगलवार को गोलीबारी केस में पांचवे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इस सदस्य को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने शूटरों को पैसे मुहैया कराए थे। आरोपी का नाम मोहम्मद रफीक चौधरी है। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया की आरोपी से पूछताछ जारी है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने निशानेबाजों के साथ एक बैठक में कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने उसे उनसे बड़ा काम दिया था। उन्होंने बताया कि पांचवे आरोपी को राजस्थान के नागौर जिले के बंसी गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मोहम्मद रफीक का नाम अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान और उनके मोबाइल फोन की जांच पर सामने आया।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
मोहम्मद रफीक चौधरी के परिवार के सदस्य मुंबई में रहते हैं और डेयरी का बिजनेस करते हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी का अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा के साथ सीधे संपर्क था। वह दक्षिण मुंबई में अपने परिवार के साथ डेयरी पर ही काम करता था। कोरोना महामारी के दौरान डेयरी का बिजनेस बंद हो गया था। इसके बाद वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क में आ गया था। उसे अनमोल बिश्नोई ने गैंग में शामिल किया था। गैंग में शामिल होने के बाद वह ज्यादातर अपने गृहनगर में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने बताया कि शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता के मुंबई आने के बाद अनमोल बिश्नोई ने उन्हें चौधरी से मिलने को कहा था। सलमान के घर के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी से एक हफ्ते पहले 8 अप्रैल को तीनों कुर्ला में मिले थे। इस दौरान उसने शूटरों से कहा था कि काम पूरा करके वह मुंबई छोड़ दें। उसने शूटरों से कहा था कि अनमोल बिश्नोई ने उसे कुछ बड़ा काम दिया है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस अब जांच कर रही है कि अनमोल बिश्नोई ने चौधरी को किस तरह का काम सौंपा था।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद रफीक चौधरी ने कथित तौर पर पाल और गुप्ता को मोटरसाइकिल खरीदने और मकान किराए पर लेने के लिए पैसों की मदद की थी। शूटरों को चौधरी सहित लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े कई लोगों से पैसे मिले थे। उन्होंने इन पैसों से मोटरसाइकिल खरीदी और मुंबई के पास पनवेल में एक घर किराए पर घर लिया था। दोनों को एक लाख रुपये से अधिक नकद प्रदान किए थे। अधिकारी ने कहा कि चौधरी को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी पैसा मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।