{"_id":"685ba733be212bf5a8005a33","slug":"salman-khan-role-will-be-colonel-bikumalla-in-upcoming-film-2025-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: गलवान घाटी पर बन रही फिल्म के लिए रोज चार घंटे पसीना बहा रहे सलमान, जिम में करवाया रेनोवेशन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: गलवान घाटी पर बन रही फिल्म के लिए रोज चार घंटे पसीना बहा रहे सलमान, जिम में करवाया रेनोवेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:07 PM IST
सार
Salman Khan Role In Galwan Film: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वह अपने फॉर्म हाउस पर ट्रेनिंग ले रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म में उनका क्या किरदार होगा।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई। अब सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में अपना रोल निभाने के लिए सलमान खान ने तैयारी शुरू कर दी है।
हर दिन चार घंटे ट्रेनिंग कर रहे सलमान खान
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म में कर्नल कुमुल्ला का किरदारन निभाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने आर्मी की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की तैयारी के लिए सलमान खान हर दिन चार घंटों की फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं।
खबरें बताती हैं कि सलमान खान अपने खंडाला वाले फार्महाउस के जिम और अपने गैलैक्सी अपार्टमेंट वाले जिम का रेनोवेशन कराया है।
'सिकंदर' फिल्म के दौरान सलमान खान को पस्लियों में चोट लगी थी। अब वह उस चोट से उबर गए हैं।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान निभाएंगे कर्नल बी का किरदार
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का टाइटल तो अभी सामने नहीं आया है लेकिन इस फिल्म में वह एक बड़े अफसर की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म शिव अरूर और राहुल सिंह के उपन्यास 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' पर आधारित है। फिल्म में कथित तौर पर सलमान खान कर्नल बिकुमल्ला का किरदार निभाएंगे। इस किरदार को निभाने के लिए वह मेहनत कर रहे हैं।
3 of 5
कर्नल बीकुमुल्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं कर्नल बिकुमल्ला?
कर्नल बिकुमल्ला वही अफसर हैं, जिन्होंने गलवान घाटी झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। उनका नाम संतोष बाबू है और वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। संतोष बाबू भारत-चीन झड़प के दौरान शहीद हो गए थे।
फिल्म के लिए एक्ट्रेस फाइनल
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस भी फाइनल हो गई है। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक फिल्म में सलमान खान के विपरीत चित्रांगदा सिंह को लिया गया है। यह पहली बार है, जब दोनों बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। चित्रांगदा सिंह को 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : @twitter: Salman khan
आर्मी ट्रेनिंग ले रहे सलमान खान
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। खबरों की मानें तो जुलाई में सलमान खान का लुक फाइनल हो जाएगा और फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो सकती है। सलमान खान इन दिनों अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म में रोल को निभाने के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग ले रहे हैं। बताया यह भी जाता है कि फिल्म में युद्ध वाला हिस्सा लद्दाख में शूट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।