{"_id":"66cc4b20935505f4b405ba4b","slug":"salman-khan-started-marathon-shooting-for-upcoming-movie-sikandar-as-per-reports-2024-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sikandar: 'सिकंदर' के लिए 45 दिनों का मैराथन शूट करेंगे सलमान खान? तीन महीने से अधिक समय में तैयार हुआ सेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sikandar: 'सिकंदर' के लिए 45 दिनों का मैराथन शूट करेंगे सलमान खान? तीन महीने से अधिक समय में तैयार हुआ सेट
Mon, 26 Aug 2024 03:01 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ की घोषणा जब से हुई है, तब से यह चर्चा में है। फिल्म को लेकर सकारात्मक चीजें सामने आ रही हैं। साजिद और मुरुगादॉस ने इस फिल्म के लिए शानदार कलाकारों का चयन किया है।
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ‘सिकंदर’ के लिए 45 दिन का मैराथन शेड्यूल शुरू करने वाले हैं।
Nag Ashwin: प्रभास के बड़े प्रशंसक हैं अमिताभ बच्चन, नाग अश्विन ने साझा किया 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ा किस्सा
Nag Ashwin: प्रभास के बड़े प्रशंसक हैं अमिताभ बच्चन, नाग अश्विन ने साझा किया 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ा किस्सा
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
रिपोर्ट में कहा गया है कि साजिद नाडियाडवाला और प्रोडक्शन टीम ने मुंबई के एक स्टूडियो में एक बड़ा सेट बनाया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सेट को बनाने में तीन महीने से अधिक का समय लगा, जिसमें महत्वपूर्ण निवेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
यह शेड्यूल ‘सिकंदर’ के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसमें न केवल एक्शन सीन बल्कि भावनात्मक और नाटकीय दृश्य भी शूट किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान आगामी शूटिंग शेड्यूल को लेकर उत्साहित हैं। सिकंदर में काफी एक्शन होने के बावजूद, पटकथा में कई भावनात्मक और नाटकीय दृश्य भी शामिल हैं, जिन्हें सलमान देखने के लिए उत्सुक हैं। रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी इस शूटिंग शेड्यूल में भाग लेंगे।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मुंबई शेड्यूल के बाद, 'सिकंदर' की टीम भारत के एक महल में 15 से 20 दिन का एक और शेड्यूल शूट करने की योजना बना रही है। वह एक ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जो फिल्म में भव्यता को दिखाए। यह तीसरा शेड्यूल इस साल नवंबर के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। यह फिल्म ईद 2025 पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।