फिल्म 'पटना शुक्ला' 29 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज मुंबई में सितारों के लिए विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें बॉलीवुड जगत के तमाम सितारे जुटे। रवीना टंडन और अनुष्का कौशिक अभिनीत इस फिल्म को अरबाज खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। पूरा खान परिवार स्क्रीनिंग में दिखा। अरबाज की पत्नी शूरा स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वहीं, सलमान खान भी छोटे भाई का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
Patna Shuklla Screening: 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे, भाई का हौसला बढ़ाते दिखे सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन्नारा चोपड़ा भी स्क्रीनिंग में नजर आईं। उन्होंने कहा, 'मैंने 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर देखा। यह बहुत शानदार फिल्म है। मैं बहुत ज्यादा पॉलिटिकल साइंस पढ़ती थी। मैं अपने पिता की तरह मैं वकील बनना चाहती थी। मुझे कोर्टरूम ड्रामा बहुत पसंद है। मेरी तरफ से पूरी टीम को बधाई। अरबाज सर को बहुत शुभकामनाएं। रवीना मैम बहुत अलग किरदार में नजर आएंगी'।
शहनाज गिल भी स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। शहनाज गिल ने कहा, 'इस फिल्म में मैंने प्लेबैक सिंगिंग की है। मैं बहुत उत्साहित हूं। थिएटर में मैं अपनी आवाज सुनूंगी। बहुत शानदार फिल्म है'। अपनी फिल्म को लेकर रवीना टंडन ने कहा, 'अरबाज के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। मेहनत की है। आशा करते हैं फिल्म आप सबको पसंद आएगी। काफी अच्छा काम निकलकर आया है'।
स्क्रीनिंग के मौके पर अरबाज खान और रवीना ने साथ में पोज भी दिए। अरबाज ने कहा, 'एक इतनी अच्छी स्क्रिप्ट और रवीना जैसी कमाल की कलाकार, तो उम्मीद करते हैं हमारा काम सबको पसंद आएगा।' इस दौरान उनके बेटे अरहान खान भी नजर आए।
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए फूड ट्रक के उद्घाटन में पहुंचे आयुष्मान, बोले- यह एक छोटा कदम है
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंचे। इनके अलावा अनु मलिक भी नजर आए। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी जज के रूप में नजर आएंगे। उनकी बेटी वंशिका भी अपनी मां के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचीं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
Kamlesh Awasthi Death: 'जिंदगी इम्तिहान लेती है..' के गायक कमलेश अवस्थी का निधन, अहमदाबाद में ली अंतिम सांस