{"_id":"68668f0d8f63eaf3d6075399","slug":"samantha-ruth-prabhu-got-a-tattoo-for-her-first-love-at-18-wanted-to-marry-him-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha Ruth Prabhu: जब सामंथा ने 18 साल की उम्र में पहले प्यार के लिए बनवाया था टैटू, कहा- 'उससे शादी...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Samantha Ruth Prabhu: जब सामंथा ने 18 साल की उम्र में पहले प्यार के लिए बनवाया था टैटू, कहा- 'उससे शादी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 03 Jul 2025 07:42 PM IST
सार
Samantha Ruth Prabhu First Love: सामंथा को आखिरी बार सीरीज 'सिटाडेल हनी बन्नी' में देखा गया था। इसमें वरुण धवन भी थे। तब से, वह अपने खुद के ब्रांड का काम संभाल रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और अपनी पसंद से अपने फैंस का दिल जीता है। इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की शादी नागा चैतन्य से हुई थी लेकिन वह साल 2021 में उनसे अलग हो गई थीं।
18 साल की उम्र में बनवाया पहला टैटू
जेएफडब्ल्यू के साथ एक पुराने इंटरव्यू में सामंथा रुथ प्रभु ने एक बार अपने पुराने प्यार के बारे में बात की। सामंथा ने अपने प्यार के लिए 18 साल की उम्र में सबसे पहला टैटू बनवाया था। हालांकि एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया और न ही यह बताया कि उन्होंने पहला टैटू कहां बनवाया था।
शादी करना चाहती थीं सामंथा रुथ प्रभु
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उनके नाम का टैटू इसलिए बनवाया क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उसके साथ प्यार में हैं। सामंथा ने कहा 'मैंने सबसे पहला टैटू 18 साल की उम्र में बनवाया था। मुझे लगता था कि मैं उसके साथ प्यार में हूं और उसके साथ शादी करूंगी। मैं उस टैटू के बारे में बात नहीं करना चाहती और न ही यह बताना चाहती हूं कि मैंने इसे कहां बनवाया था।'
फोन की आदी हो गई थीं सामंथा
हाल ही में, अपने पॉडकास्ट टेक 20 में बोलते हुए, सामंथा रुथ प्रभु ने बताया कि कैसे वह अपने फोन की आदी हो गई थीं। उन्होंने बताया कि तीन दिन के मौन व्रत के बाद वह इससे छुटकारा पा सकीं।
सामंथा ने बताया 'मैं अपने फोन के बिना एकांतवास में चली गई। किसी से बात नहीं की, किसी से आंख नहीं मिलाई, पढ़ाई-लिखाई नहीं की और किसी तरह की उत्तेजना नहीं दिखाई।'
सामंथा के काम के बारे में
सामंथा रुथ प्रभु के काम के बारे में बात करें तो उन्हें आखिरी बार सीरीज 'सिटाडेल हनी बन्नी' में देखा गया था। इसमें वरुण धवन भी थे। तब से, वह अपने खुद के ब्रांड का काम संभाल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।