फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Dutt: फिल्मों में विलेन बन दर्शकों के दिलों पर छा गए संजू बाबा, लिस्ट में 'कांटे' और 'कारतूस' भी शामिल

Tue, 07 May 2024 07:54 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 07 May 2024 07:54 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt  kartoos completed 25 years here is the list of movies where he played villain role khalnayak
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की गिनती उन कलाकारों में होती है जो जितनी खूबसूरती से हीरो का रोल निभाते हैं उतनी ही सिद्दत से विलेन की भूमिका को भी जीते हैं। आज ही के दिन साल 1999 में उनकी फिल्म ‘कारतूस’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वे विलेन की भूमिका में नजर आए थे और दर्शकों ने उन्हें इस किरदार में काफी पसंद भी किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ‘कारतूस’ की कुल कमाई लगभग 14 करोड़ रुपये थी। इस फिल्म में वे मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ के साथ नजर आए थे। आइए आज आपको हम ‘कारतूस’ के अलावा संजय दत्त की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनमें निगेटिव किरदार निभा कर वे दर्शकों के दिलों पर छा गए थे।
sanjay dutt  kartoos completed 25 years here is the list of movies where he played villain role khalnayak
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त उन स्टार्स में शामिल हैं जिन्हें दर्शकों ने विलेन और हीरो दोनों ही किरदारों में काफी पसंद किया है. संजय दत्त के करियर की बात हो और उनकी फिल्म 'खलनायक' का जिक्र न हो तो बात अधूरी रह जाएगी। साल 1993 में आई इस फिल्म में संजय दत्त के विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद वे 1999 में एक बार फिर से विलेन बनकर दर्शकों के सामने लौटे थे। फिल्म 'वास्तव' में उन्होंने गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के डायलॉग आज भी दर्शकों के जबान पर है।  
sanjay dutt  kartoos completed 25 years here is the list of movies where he played villain role khalnayak
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त बॉलीवुड के शायद पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने खलनायक बनकर फैंस का दिल जीता है। साल 2004 में आई फिल्म 'मुसाफिर' में संजय दत्त किलर 'बिल्ला' के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका स्टाइलिश अवतार दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसी साल संजय दत्त एक और फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म 'प्लान' उन्होंने 'मूसाभाई' नाम के मशहूर किरदार को निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt  kartoos completed 25 years here is the list of movies where he played villain role khalnayak
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त के एंटी-हीरो फिल्मों की बात हो और अगर हम उनकी फिल्म 'अग्निपथ' का जिक्र न करें तो बात अधूरी रह जाएगी। इस फिल्म में वे ऋतिक रोशन के साथ नजर आए थे। यहां देखने वाली बात यह है कि ऋतिक फिल्म में हीरो थे, लेकिन दर्शकों की तालियां संजय दत्त 'कांचा चीना' बनकर बटोर ले गए। इस फिल्म में उनके लुक की खूब तारीफ हुई थी। दर्शक आज भी उनकी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
sanjay dutt  kartoos completed 25 years here is the list of movies where he played villain role khalnayak
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त ग्रे किरदार निभा कर अक्सर बाजी मार जाते हैं। साल 2019 में उनकी एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम 'पानीपत' था। इस फिल्म वे 'अहमद शाह अब्दाली' की भूमिका नजर आए थे। इस फिल्म के अलावा वे 'केजीएफ चैप्टर 2' में भी नेगिटिव किरदार में दिखाई दिए थे। दर्शकों को इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद आया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed