Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sanjay Leela Bhansali Breaks Silence On Audience Reactions to Heeramandi The Diamond Bazaar Said It was nice
{"_id":"664d987e7217d4c07209c67d","slug":"sanjay-leela-bhansali-breaks-silence-on-audience-reactions-to-heeramandi-the-diamond-bazaar-said-it-was-nice-2024-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: 'हीरामंडी' को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग बिना किसी की परवाह किए...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Heeramandi: 'हीरामंडी' को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग बिना किसी की परवाह किए...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 22 May 2024 12:32 PM IST
सार
संजय लीला भंसाली ने कहा कि नेटफ्लिक्स सीरीज को दर्शकों को कई बार देखते हुए उन्हें खुशी हुई। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के आठ एपिसोड हैं। वहीं, दर्शक इसके सीक्वल की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हीरामंडी, संजय लीला भंसाली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। भंसाली की ओटीटी डेब्यू सीरीज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 'हीरामंडी' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। सीरीज को दर्शकों की तरफ से मिल रही प्रतिक्रियाओं पर भंसाली ने पहली बार बात की है। उन्होंने कहा कि 'हीरामंडी' को मिल रही प्रतिक्रिया से वह बेहद खुश हैं।
2 of 5
हीरामंडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली ने कहा कि नेटफ्लिक्स सीरीज को दर्शकों को कई बार देखते हुए उन्हें खुशी हुई। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के आठ एपिसोड हैं। वहीं, दर्शक इसके सीक्वल की भी मांग कर रहे हैं। मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल जैसे सितारों से सजी को मिल रहे प्यार पर भंसाली से चुप्पी तोड़ी है।
उन्होंने कहा, 'प्रतिक्रियाएं जबर्दस्त और दिल को छू लेने वाली थीं। मेरे लिए सबसे खास बात यह थी कि दर्शकों ने 'हीरामंडी' को खूब देखा और यहां तक कि इसे लगातार दो या तीन बार देखा। सोशल मीडिया पर हमें जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोग शो के बारे में जिस तरह का कंटेट बना रहे हैं, उसे देखकर अच्छा लगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हीरामंडी के सेट पर संजय लीला भंसाली और मनीषा कोइराला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
वेब सीरीज के सभी गाने भी खूब पसंद किए गए हैं। इस पर बात करते हुए भंसाली ने कहा, 'सीरीज के गानों ने दर्शकों के साथ एक जुड़ाव बना लिया है, जो एक ओटीटी शो के लिए बड़ी बात है। इसके अलावा यह देखना काफी सुखद है कि लोग अपनी सांस्कृतिक बैकग्राउंड की परवाह किए बिना कहानी में नजर आईं वेश्याओं की भावनात्मक यात्रा से जुड़े।'
गौरतलब है कि सीरीज में नजर आईं संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल की एक्टिंग लोगों को पसंद नहीं आई है। सीरीज के रिलीज होने के बाद से वह लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। अभिनेत्री के को-एक्टर्स ने इस पर उनका बचाव भी किया। मगर, भंसाली इसे लेकर अब तक अपनी चुप्पी साधे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।