{"_id":"66b895d814c3c1d3890aa4a5","slug":"sara-ali-khan-birthday-special-actress-made-big-name-at-young-age-know-about-her-carrier-movies-and-net-worth-2024-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan Birthday: छोटी उम्र में सारा अली खान ने कमाया बड़ा नाम, अपने दम पर बनीं करोड़ों की मालकिन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sara Ali Khan Birthday: छोटी उम्र में सारा अली खान ने कमाया बड़ा नाम, अपने दम पर बनीं करोड़ों की मालकिन
Mon, 12 Aug 2024 08:27 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 12 Aug 2024 08:27 AM IST
विज्ञापन
सारा अली खान जन्मदिन विशेष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। बहुत कम समय में अभिनेत्री ने खुद को एक अच्छी हीरोइन के रूप में इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है। छोटी उम्र में ही सारा लाखों लोगों की पसंदीदा बन चुकी हैं। आज अभिनेत्री अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ। वह दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह साल 2004 में एक-दूसरे से अलग हो गए और सारा की देखभाल उनकी मां अभिनेत्री अमृता ने की। आइए आज सारा के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी और करियर के बारे में जानते हैं…
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सारा अली खान ने फिल्मों में आने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी की। वह बॉलीवुड की पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के बेसेंट मोंटेसरी स्कूल से की। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए 2016 में न्यूयॉर्क चली गईं, वहां से उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।
Charu Asopa-Rajeev Sen: तलाक के बाद क्या फिर एक हो गए सुष्मिता सेन के भाई-भाभी? यूजर बोले- इनका कुछ समझ नहीं आता
Charu Asopa-Rajeev Sen: तलाक के बाद क्या फिर एक हो गए सुष्मिता सेन के भाई-भाभी? यूजर बोले- इनका कुछ समझ नहीं आता
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सारा अली खान ने साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आएं। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ ‘सिंबा’ में नजर आईं, फिर ‘वह लव आजकल’, ‘अतरंगी रे’, ‘कूली नंबर 1’, ‘गैसलाइट’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘मर्डर मुबारक’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखीं। हाल ही में उन्हें उनकी फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में देखा गया। उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सारा अली खान जहां एक तरफ पटौदी खानदान से ताल्लुक रखती हैं, वहीं, वह खुद भी करोड़ों की मालकिन हैं। उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ कई हिट फिल्में की हैं। वह छोटी सी उम्र में ही लग्जरी लाइफ जीती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 41 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सारा अली खान के फिल्मों की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी एक फिल्म के लिए पांच से सात करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सारा ने मुंबई में एक घर भी खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर की कीमत तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये है। बता दें कि सारा को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास मर्सिडीज बेंज जैसी लग्जरी कार भी है।
Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज के बाद एक और प्रतियोगी ने खोया अपना आपा, शो में हुई जमकर गर्मागर्मी
Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज के बाद एक और प्रतियोगी ने खोया अपना आपा, शो में हुई जमकर गर्मागर्मी