फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Fraud: ठगी के मामले में गिरफ्तार निर्देशक महेश पांडे, इन सितारों पर भी लग चुका है धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 12 Aug 2024 01:24 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 12 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
stars accused of fraud mahesh pandey ameesha patel shilpa shetty mother rajpal yadav raj kundra karanvir bohra
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajpalofficial, @immaheshpandey, @ameeshapatel9

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हैं, जो अपने बेहतर काम की वजह से जाने जाते हैं तो कुछ की अदाकारी अच्छी नहीं है। इसी तरीके से कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन पर धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है। इनमें से कुछ सितारे तो कानूनी पेंच से बाहर निकल चुके हैं, लेकिन कुछ सितारे अभी भी चंगुल में फंसे हुए हैं। हालिया मामला स्क्रिप्ट राइटर और भोजपुरी निर्देशक महेश पांडे का है, जिन्हें ठगी के आरोप में पुलिस में हिरासत में लिया है। हालांकि, महेश से पहले भी कई सितारों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लग चुका है। चलिए आज इस खबर में हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं...

stars accused of fraud mahesh pandey ameesha patel shilpa shetty mother rajpal yadav raj kundra karanvir bohra
महेश पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @immaheshpandey

महेश पांडे
शुरुआत महेश पांडे से ही करते हैं। 'कसौटी जिंदगी की' के मशहूर टेलीविजन स्क्रिप्ट राइटर महेश पांडे को मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता जतिन सेठी से 2.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में हिरासत में लिया है। जतिन सेठी ने शिकायत करते हुए दावा किया था कि पांडे ने उनके व्यापारिक समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है। पांडे ने भुगतान में देरी की और लंबित लेनदेन के बारे में सेठी को गुमराह करने के लिए एक फर्जी ईमेल आईडी भी बनाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पांडे को अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

stars accused of fraud mahesh pandey ameesha patel shilpa shetty mother rajpal yadav raj kundra karanvir bohra
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajpalofficial

राजपाल यादव
इस लिस्ट में अगला नाम आता है राजपाल यादव का। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव कॉमेडी की दुनिया का मशहूर नाम हैं। वे अपनी कॉमेडी के लिए इतने मशहूर हैं कि उनके सिर्फ पर्दे पर आने भर से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान तैर जाती है। राजपाल यादव पर कई करोड़ की हेराफेरी का आरोप लग चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
stars accused of fraud mahesh pandey ameesha patel shilpa shetty mother rajpal yadav raj kundra karanvir bohra
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम: @ameeshapatel9

अमीषा पटेल
अभिनेत्री अमीषा पटेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अमीषा पटेल ने एक समय में हिंदी सिनेमा में कई अच्छी फिल्में दी हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'गदर 2' भी सफल रही, जिसे आज रिलीज हुए पूरे एक साल हो गए हैं। हालांकि, उनपर ठगी का आरोप लग चुका है। एक इवेंट के लिए उनका दिया हुआ चेक बाउंस हो गया था, तब से उनके खिलाफ 2.50 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला चल रहा है।

विज्ञापन
stars accused of fraud mahesh pandey ameesha patel shilpa shetty mother rajpal yadav raj kundra karanvir bohra
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम: @theshilpashetty

राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कौन नहीं जानता। एडल्ट फिल्म बनाने के मामले में उनका नाम सामने आने पर अभिनेता जेल की हवा भी खा चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं राज कुंद्रा पर 1.51 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप भी लग चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed