पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: इंडस्ट्री में हुई अक्षय के साथ धोखाधड़ी? निर्माताओं ने नहीं चुकाई फीस, बोले- मैं बस कहता नहीं

Thu, 25 Jul 2024 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 25 Jul 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Sarfira actor Akshay Kumar opened up about being cheated by producers Have Not Cleared His Dues
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार कलाकार हैं। उन्होंने बीते कई वर्षों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। वह फिल्मों में एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर जॉनर में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। हालांकि, अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म सरफिरा भी उनकी फ्लॉप फिल्मों के खाते में जाती दिख रही है। अब हाल ही में, अक्षय कुमार ने अपने करियर में आर्थिक रूप से धोखा खाने को याद किया और बताया कि कैसे उनका भुगतान नहीं हुआ और उन्होंने इससे कैसे निपटा। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा है।

Sarfira actor Akshay Kumar opened up about being cheated by producers Have Not Cleared His Dues
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

हाल ही में,  गजल अलघ के  एक इंटरव्यू में अभिनेता से पूछा गया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी ने आपको धोखा दिया है। इस का जवाब देते हुए अक्षय ने बताया कि उनके साथ धोखा हुआ है। अभिनेता ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, "यह वह चीज है जो हम दोनों में समान है। मैं उसके बाद उनसे बात ही नहीं करता, चुप हो जाता हूं अपनी साइड में निकल जाता हूं... एक दो प्रोड्यूसर्स की पेमेंट नहीं आती है और यह धोखा ही है।

Sarfira actor Akshay Kumar opened up about being cheated by producers Have Not Cleared His Dues
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अक्षय की नई फिल्म 'सरफिरा' भारत की तेजी से बढ़ती स्टार्टअप संस्कृति की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह सूर्या अभिनीत 'सोरारई पोटरु' की हिंदी रीमेक है और एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जीआर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। इस मूल फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहित पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarfira actor Akshay Kumar opened up about being cheated by producers Have Not Cleared His Dues
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय 'सिंघम अगेन' की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। रोहित शेट्टी निर्देशित यह बड़ी बजट की फिल्म इस साल सिंघम फ्रैंचाइजी को बहुत बड़ी स्टार कास्ट के साथ वापस ला रही है। दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय की तिकड़ी भी एक्शन फिल्म में नजर आएगी।

विज्ञापन
Sarfira actor Akshay Kumar opened up about being cheated by producers Have Not Cleared His Dues
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय इस साल सुनील शेट्टी, निमरत कौर और सारा अली खान के साथ 'स्काई फोर्स' में भी नजर आएंगे। उनकी फिल्म खेल खेल में , जिसमें तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर और एमी विर्क भी हैं।

Mr Bachchan: हो गया 'मिस्टर बच्चन' की ओटीटी रिलीज का सौदा! इस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे दर्शक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed