फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: डेडपूल एंड वूल्वरिन का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, जानें वीकेंड पर कैसा रहा इन फिल्मों का हाल

Sun, 28 Jul 2024 12:27 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 28 Jul 2024 12:27 PM IST
सार

इसी बीच शॉन लेवी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने इस शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के साथ इस फिल्म ने दूसरे दिन भी जबर्दस्त कमाई की है। वहीं, बैड न्यूज एक ही रफ्तार में आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Report Deadpool and Wolverine Kalki 2898 AD Bad Newz Sarfira Kill total Earning
डेडपूल एंड वूल्वरिन और बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमाघरों में इन दिनों एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई कई बड़े सितारों की फिल्में टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा सकी है। इसी बीच शॉन लेवी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने इस शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के साथ इस फिल्म ने दूसरे दिन भी जबर्दस्त कमाई की है। वहीं, बैड न्यूज एक ही रफ्तार में आगे बढ़ रही है। इसके अलावा कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर अब भी अपना जलवा दिखा रही है। सरफिरा और किल सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।

Saturday Box Office Collection Report Deadpool and Wolverine Kalki 2898 AD Bad Newz Sarfira Kill total Earning
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम@vancityreynolds
डेडपूल एंड वूल्वरिन
हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड स्टारर फिल्म भारतीय दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ने महज दो दिन में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर ली है। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

 
Saturday Box Office Collection Report Deadpool and Wolverine Kalki 2898 AD Bad Newz Sarfira Kill total Earning
बैड न्यूज फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
बैड न्यूज

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत फिल्म बैड न्यूज को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की। इसके बाद फिल्म की कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है।वहीं, शनिवार को नौवें दिन बैड न्यूज ने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 48.25 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Report Deadpool and Wolverine Kalki 2898 AD Bad Newz Sarfira Kill total Earning
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @kalki2898ad
कल्कि 2898 एडी
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को अभी भी दर्शक मिल रहे हैं। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे सितारों से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने 31वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 627.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

 
 
विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Report Deadpool and Wolverine Kalki 2898 AD Bad Newz Sarfira Kill total Earning
सरफिरा और किल - फोटो : इंस्टाग्राम
सरफिरा और किल
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। सरफिरा ने 16वें दिन महज 33 लाख रुपये का कारोबार किया है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 23.07 करोड़ रुपये हो पाई है। वहीं, निखिल नागेश भट के निर्देशन में बनी राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी की एक्शन फिल्म किल भी कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। 23वें दिन शनिवार को फिल्म ने 40 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 22.28 करोड़ रुपये हो गई है। 

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की पहली सालगिरह पर भावुक हुए करण जौहर, रणवीर-आलिया और टीम का जताया आभार

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed