सिनेमाघर इस वक्त कई फिल्मों से गुलजार हैं। एक तरफ 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई ऋतिक रोशन की 'फाइटर' अभी तक टिकी हुई है। तो शाहिद और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसके अलावा शुक्रवार को दो और नई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें एक यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और दूसरी विद्युत जामवाल की 'क्रैक' है। शनिवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया? आइए जानते हैं
Saturday Box Office: 'आर्टिकल 370' का दिखा कमाल, दूसरे ही दिन 'क्रैक' में आया ढलान, जानें बाकी फिल्मों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रैक
विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'क्रैक' ने इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से हुई। दूसरे दिन इसकी कमाई में और भी गिरावट आई। 'क्रैक' ने ओपनिंग डे पर 4.25 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन यह आंकड़ा और भी कम हो गया। आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन (शनिवार) को फिल्म का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन सात करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ के आस पास है।
Crakk Review: फिर एक्शन में हीरो और एक्टिंग में जीरो निकले जामवाल, सिनेमा लवर्स डे पर दर्शकों को किया निराश
आर्टिकल 370
इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' भी है। इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है और साथ ही यामी के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। ओपनिंग डे पर भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। इसके बाद शनिवार को भी कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज हुई है। शुक्रवार को ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 5.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन यानि शनिवार को इसने 7.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की कमाई 13.4 करोड़ हो गई है। रविवार को इसकी कमाई में और ज्यादा उछाल आने की उम्मीद है।
Article 370 Review: अदाकारी की चुनौती पर खरी उतरीं यामी और प्रियामणि, अहम विषय पर बनी संवेदनशील फिल्म
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म तेरी बातों में ऐसा जिया को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही ही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। नौ फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर-कृति की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने शुक्रवार को दो करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार (16वें दिन ) इसने 2.35 करोड़ रुपये कमाए। इसकी कुल कमाई अब 70.85 करोड़ रुपये हो गई है।
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: 42 साल का कुंवारा वैलेंटाइन, रोबोट संग बिताई रात, फिर पोल खुली तो..
फाइटर
25 जनवरी को रिलीज हुई ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' अभी तक सिनेमाघरों में लगी है। हालांकि, अब इसकी कमाई सुस्त पड़ चुकी है। फिल्म ने चौथे हफ्ते में फिल्म ने सात करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 30वें दिन इस फिल्म ने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 'फाइटर' ने 31वें दिन 70 लाख रुपये कमाए हैं, इसका टोटल कलेक्शन 210 करोड़ रुपये हो गया है।
Shahid Kapoor: 'रंग दे बसंती' की कहानी पढ़ रो पड़े थे शाहिद कपूर, अभिनेता ने फिल्म ठुकराने की बताई वजह