Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
several users have claimed to have found out about Ranbir Kapoor secret Instagram account Know The Truth
{"_id":"65d9e941691d634ce609f841","slug":"several-users-have-claimed-to-have-found-out-about-ranbir-kapoor-secret-instagram-account-know-the-truth-2024-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: पहचान छुपाकर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं रणबीर? फैंस ने अभिनेता के सीक्रेट अकाउंट का लगाया पता!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranbir Kapoor: पहचान छुपाकर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं रणबीर? फैंस ने अभिनेता के सीक्रेट अकाउंट का लगाया पता!
अपनी पिछली फिल्म ‘एनिमल’ से तारीफें पाने वाले रणबीर की अब अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता के फैंस इस बात से वाकिफ हैं कि वे लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर हैं। हालांकि, अब हाल ही में, यूजर्स ने दावा किया है कि रणबीर एक गुप्त अकाउंट चलाते हैं, जिसे किसी को खबर नहीं है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर वर्षों से सोशल मीडिया से दूर रहे हैं, हालांकि यूजर्स ने दावा किया है कि उन्होंने एक गुप्त इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए रखा है। ऐसा लगता है कि अब सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने अभिनेता के गुप्त इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ-साथ उनके एक्स (ट्विटर) अकाउंट के बारे में पता लगाया है।
3 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल 'Reymar_1528' है। इस अकाउंट को अभिनेता के सबसे अच्छे दोस्त अयान मुखर्जी भी फॉलो करते हैं। रणबीर के एक्स अकाउंट की बात करें तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ उनकी मजाकिया नोकझोंक भी यूजर्स ने शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि यह अकाउंट साल 2016 में बनाया गया था, जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने डेटिंग शुरू की थी और ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू हुई थी। अकाउंट में दो नंबर हैं- 15 और 28 जो आलिया और रणबीर की जन्मतिथि (15 मार्च और 28 सितंबर) हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिलचस्प बात यह है कि यूजर्स को इसी नाम का एक ट्विटर (अब एक्स) हैंडल भी मिला और उसे #AskMahira सेशन के दौरान माहिरा खान के साथ हुई बातचीत का चैट भी वायरल हुआ है।रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर इस समय नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वह इस मूवी में भगवान राम का किरदार निभा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।