फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: शाहरुख और सुहाना की फिल्म 'किंग' की तैयारी शुरू, शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट

Mon, 26 Feb 2024 05:42 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan and Suhana starrer film King shooting Preparation begins release date big update revealed
शाहरुख खान और सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए शानदार रहा। पहले 'पठान' फिर 'जवान' किंग खान की इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। इसके बाद राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'डंकी' से भी शाहरुख खान दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, शाहरुख की बेटी सुहाना ने भी जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बीते कई दिनों से दोनों शाहरुख और सुहाना के एक साथ काम करने की चर्चा बनी हुई है। अब खबर सामने आई है कि शाहरुख खान और सुहाना खान सुजॉय घोष की फिल्म 'किंग' में काम करेंगे। वहीं, फिल्म की शूटिंग शेड्यूल भी सामने आई है।

Shah Rukh Khan and Suhana starrer film King shooting Preparation begins release date big update revealed
शाहरुख-सुहाना खान की फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर फिल्म किंग की शूटिंग मई 2024 से शुरू हो जाएगी। लगातार कई महीनों की बैठकों के बाद इस फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को तय किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए मेकर्स और डायरेक्टर अक्टूबर 2023 से शाहरुख के संपर्क में थे। निर्देशक सुजॉय घोष इस फिल्म के कई महीनों से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अब चर्चा है कि एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर फिल्म में की शूटिंग मई में शुरू हो जाएगी।

Shah Rukh Khan and Suhana starrer film King shooting Preparation begins release date big update revealed
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चा भी यह है कि सुहाना खान ने इस फिल्म के लिए अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर से एक्शन सीख रही हैं। कभी-कभी इस ट्रेनिंग सेशन में शाहरुख खान भी सुहाना के साथ हिस्सा ले रहे हैं। यह ट्रेनिंग शाहरुख के घर मन्नत में चल रही है। फिल्म के लिए स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन भी शुरू हो चुका है।
Amar Ujala Samvad 2024: अक्षय ने इशारों में की सीएम योगी की तारीफ, यूपी में अनुशासन को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan and Suhana starrer film King shooting Preparation begins release date big update revealed
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष ने 'किंग' के किरदारों के लिए कास्टिंग भी शुरू कर दी है क्योंकि इसे साल 2025 में इसे रिलीज करने की भी चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स मिलकर करेंगे। गौरतलब है कि मार्फ्लिक्स 'पठान' और 'फाइटर' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की प्रोडक्शन हाउस है।
Pankaj Udhas: 'चिठ्ठी आई है' से लेकर 'ना कजरे की धार' तक, पंकज उधास के इन सदाबहार गीतों से गुलजार हुआ सिनेमा

विज्ञापन
Shah Rukh Khan and Suhana starrer film King shooting Preparation begins release date big update revealed
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

'किंग' के बाद शाहरुख खान दिसंबर 2024 में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म पठान 2 की शूटिंग भी शुरू करेंगे। इसके अलावा शाहरुख खान की राज, डीके और फराह खान के साथ भी फिल्म करने वाले हैं, जिसकी शूटिंग साल 2026 में शुरू होगी।
96TH OSCARS: भारत में 11 मार्च को 96वें ऑस्कर का सीधा प्रसारण करेगा यह ओटीटी प्लैटफॉर्म, जानें यहां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed