फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

King: शाहरुख खान ने लगाई सुजॉय घोष की 'किंग' की मुहर, फिल्म में सुहाना के साथ अपनी भूमिका पर भी तोड़ी चुप्पी

Sun, 11 Aug 2024 11:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 11 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan confirms film King with Sujoy Ghosh daughter suhana khan says have to lose weight for action
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @filmfestlocarno

शाहरुख खान ने पिछले साल एक नहीं, बल्कि तीन धमाकेदार फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, अब शाहरुख खान अपनी अगली फिल्मों में व्यस्त हैं, जिनमें से एक है 'किंग'। इस फिल्म में वे अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम करेंगे। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब शाहरुख ने खुद इस फिल्म में अपनी भूमिका पर चुप्पी तोड़ी है।

Shah Rukh Khan confirms film King with Sujoy Ghosh daughter suhana khan says have to lose weight for action
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @filmfestlocarno

हाल ही में 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में मीडिया से बातचीत के दौरान शाहरुख ने आखिरकार अपनी आने वाली एक्शन फिल्म के बारे में बात की, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। एक वीडियो में जो अब ऑनलाइन वायरल हो रहा है, अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की। उन्होंने कहा, 'अगली फिल्म जो मैं कर रहा हूं वह 'किंग' है। मुझे इस पर काम करना शुरू करना है। थोड़ा वजन कम करना है। थोड़ा स्ट्रेच करना है, ताकि एक्शन करते समय मेरी कमर में खिंचाव न आए।'

Shah Rukh Khan confirms film King with Sujoy Ghosh daughter suhana khan says have to lose weight for action
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम: @iamsrk

शाहरुख खान को फेस्टिवल में पार्डो अला कैरियरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह बताया कि वे पिछले कुछ साल से इस बारे में सोच रहे थे। एक अन्य वीडियो में उन्होंने बताया कि वे अपनी फिल्में कैसे चुनते हैं। अभिनेता ने बताया कि पिछले साल उन्होंने 'जवान' और 'डंकी' फिल्म पूरी की। 'किंग' के बारे में संकेत देते हुए शाहरुख ने कहा, 'अब, मैं एक खास तरह की फिल्म करना चाहता हूं, जिसमें शायद उम्र पर ध्यान केंद्रित हो और मैं कुछ नया करना चाहता हूं। छह-सात साल से मैं इसके बारे में सोच रहा हूं। मैंने एक दिन सुजॉय से इस बारे में बात की और उन्होंने कहा, 'सर, मेरे पास एक विषय है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan confirms film King with Sujoy Ghosh daughter suhana khan says have to lose weight for action
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

फिल्में चुनने के अपने तरीके के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, 'मैं इसे सुनता हूं, उनके साथ समय बिताता हूं और फिर हम आगे बढ़ते हैं, फिल्म बनाते हैं और खूब मौज-मस्ती करते हैं।' साथ ही उन्होंने बताया कि कभी कभी यह इतना भी सरल नहीं रहता। इसके साथ ही उन्होंने 'किंग' में काम करने को लेकर उत्साह साझा किया है और अब उनके प्रशंसक भी इस खबर से खुश हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan confirms film King with Sujoy Ghosh daughter suhana khan says have to lose weight for action
शाहरुख खान और सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

'किंग' सुहाना की पहली बड़ी फिल्म होगी, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले सुहाना, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आई थीं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं 'किंग' के जरिए सुहाना पहली बार पिता शाहरुख के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इस साल नवंबर में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। इसमें अभिषेक बच्चन भी खलनायक की भूमिका में हैं। 'मुंजा' अभिनेता अभय वर्मा को भी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed