अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' कमाई के मामले में अबतक उलझी हुई ही है। 2 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को आज सिनेमाघरों में 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुई है। हर गुजरते दिनों के साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन गिरता जा रहा है और रोज 'उलझ' दर्शकों के लिए तरस रही है। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वीकएंड पर जरूर फिल्म की हालत सुधरेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज रविवार को छुट्टी के दिन भी फिल्म की कमाई में उछाल नहीं आया। वहीं अब 10वें दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की...
Ulajh BO Collection Day 10: 10वें दिन टूटीं 'उलझ' की सारी उम्मीदें, रविवार की छुट्टी के दिन भी की बस इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन भी फिल्म ने उछाल के साथ दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन उसके बाद फिल्म की हालात बॉक्स ऑफिस पर लगातार बिगड़ती चली गई।
मंडे टेस्ट में 'उलझ' बुरी तरह से फेल हुई। चौथे दिन ही फिल्म की कमाई करोड़ से सीधा लाखों में सिमट के रह गई। चौथे और पांचवें दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं छठे दिन गिरावट देखने को मिली और इसने 55 लाख रुपये कमाई। वहीं, सांतवें दिन इसकी कमाई 45 लाख रुपये में ही सिमट गई। ऐसे में फिल्म का एक सप्ताह का कलेक्शन कुल 7.2 करोड़ रुपये हुआ था।
'उलझ' की हालत आठवें दिन और खराब हो गई। इसने आठवें दिन सिर्फ 35 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, बीते दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली उछाल देखने को मिला था। फिल्म ने नौवें दिन 58 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं आज रविवार को फिल्म की सारी उम्मीदें टूट गईं, क्योंकि 10वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'उलझ' ने 10वें दिन 54 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
वहीं बात करें फिल्म के कुल कलेक्शन की तो अब तक 'उलझ' 8.67 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 10 करोड़ रुपये के आंकड़ें तक पहुंचने से पहले ही यह दम तोड़ चुकी है। 'उलझ' एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें जान्हवी कपूर के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन समेत कई कलाकारों ने काम किया है।