फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRKAndWolverine: 24 साल से वूल्वरिन नंबर वन बनकर चमक रहे ह्यू जैकमैन, पढ़िए तारीफ में शाहरुख खान ने क्या कहा

Sat, 13 Jul 2024 06:45 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Jul 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan praised Marvel Cinematic Universe film Deadpool and Wolverine actor Hugh Jackman
शाहरुख खान-ह्यू जैकमैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसी एक किरदार की फिल्मों की कमाई की बात करें तो आपको ये जानकर अचरज होगा कि वूल्वरिन किरदार की अब तक रिलीज फिल्में 117 अरब रुपये टिकट खिड़की पर कमा चुकी हैं। अब वूल्वरिन पहली बार इस महीने डेडपूल के साथ दिखने वाला है। दोनों की दोस्ती, दुश्मनी, दिल्लगी और दिलेरी के किस्से बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने की तैयारी कर रहे हैं और साथ ही तैयार हैं दोनों के पुराने वे सारे प्रशंसक जिन्होंने इन दोनों किरदारों को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का सबसे लोकप्रिय किरदार बना दिया है।

shah rukh khan praised Marvel Cinematic Universe film Deadpool and Wolverine actor Hugh Jackman
शाहरुख खान-‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ह्यू जैकमैन के बारे में हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान की ट्वीट कहती है, 'वूल्वरिन की पोशाक में आप ही सबसे अच्छे शोमैन दिखते हो। और, ऐसा हो भी क्यों न? आखिर, ह्यू जैकमैन इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जो साल 2000 से लेकर साल 2024 तक मार्वल कॉमिक्स के किसी सुपरहीरो का किरदार करते चले आ रहे हैं।

shah rukh khan praised Marvel Cinematic Universe film Deadpool and Wolverine actor Hugh Jackman
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘एक्स मेन’ में पहली बार दिखे जैकमैन की बतौर वूल्वरिन पिछली फिल्म ‘लोगान’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। और, अब बारी फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ की है जो पूरी दुनिया के साथ ही भारत में 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत के सभी राज्यों में शुरू हो चुकी है और इस एडवांस बुकिंग से जो संकेत मिल रहे हैं, उससे लगता है कि ये इस साल अब तक रिलीज हुई  फिल्मों में सबसे धमाकेदार ओपनिंग लेने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan praised Marvel Cinematic Universe film Deadpool and Wolverine actor Hugh Jackman
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब तक करीब एक दर्जन फिल्मों में दिखाई दे चुके वूल्वरिन की कहानी मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में एक नया मोड़ लाने वाली है। अलग अलग कालखंडों को नियंत्रित एमसीयू की टाइम वैरियेंट अथॉरिटी का भी उसके जीवन में दखल होने वाला है और युवाओं में बेहद लोकप्रिय एमसीयू किरदार डेडपूल की शैतानियां भी उसके सब्र का इम्तिहान लेने वाली हैं।
Celebs Marriage: कई बार शादी का लड्डू चख चुके हैं ये सितारे, किसी ने लगाई हैट्रिक और किसी ने मारा चौका

विज्ञापन
shah rukh khan praised Marvel Cinematic Universe film Deadpool and Wolverine actor Hugh Jackman
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘डेडपूल एंड वू्ल्वरिन’ के बारे में पूछे जाने पर फिल्म के दूसरे हीरो रयान रेनॉल्ड्स कहते हैं, 'दुनिया में बस एक ही शख्स है जो वूल्वरिन है और वह इसलिए क्योंकि दूसरा कोई इस किरदार को उनसे बेहतर कर ही नहीं सकता'।अंग्रेजी के अलावा ये फिल्म भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है।
Anant Radhika Wedding: देश के विविध पकवानों से सजी मेहमानों की मेज, अनंत अंबानी की शादी में परोसे गए ये व्यंजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed